टोंकिन की खाड़ी में युद्धाभ्यास कर रहा चीन, क्या है बीजिंग का प्लान? जानिए

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Navy Exercises: चीन अपने पड़ोसी देश ताइवान को टारगेट कर लगातार युद्धाभ्‍यास करता रहता है. लेकिन अब चीन ने दक्षिण चीन सागर के उत्‍तरी क्षेत्र में स्थित टोंकिन की खाड़ी में युद्धाभ्‍यास शुरू किया है. इसकी जानकारी चीनी अधिकारियों की ओर से दी गई है. चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि युद्धअभ्यास टोंकिन की खाड़ी के चीनी हिस्से के नजदीक बेइबू खाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित होगा और गुरुवार शाम तक चलेगा. चीन इस तरह का युद्धाभ्यास किस वजह से कर रहा है चलिए समझते हैं।

वियतनाम ने किया था यह काम

वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले जल क्षेत्र में एक नई सीमा रेखा का ऐलान किया था, जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने यह युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. सरकारी ‘वियतनाम न्यूज’ ने बताया कि नई सीमा समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्‍वेंशन के अनुरूप है. नई सीमा वियतनाम की संप्रभुता, अधिकार क्षेत्र की सुरक्षा एवं प्रयोग के लिए एक मजबूत कानूनी आधार देती है. वियतनाम ने चीनी युद्धाभ्यास पर सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आक्रामक रहा है चीन का रुख

दरअसल, टोंकिन की खाड़ी के नियंत्रण के संबंध में बहुत पहले से ही चीन और वियतनाम के बीच एक समुद्री समझौता है, हालांकि निकटवर्ती दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली और पारासेल द्वीपों तथा कुछ समुद्री क्षेत्रों पर दोनों देश अपने-अपने दावे करते हैं. बीजिंग करीब पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है. इन दावों को लेकर उसका आक्रामक रुख रहा है और अक्टूबर में उसने पारासेल द्वीप के करीब 10 वियतनामी मछुआरों पर हमला किया था.

इन सभी देशों से है चीन का टकराव

वियतनाम के अलावा चीन का फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और ताइवान के साथ भी विवाद रहा है, वहीं नटुना द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक और इंडोनेशिया के मछुआरों के बीच हिंसक टकराव हुए हैं. फिलीपींस के साथ तनाव खास तौर से अधिक रहा है और दोनों देशों के बीच लगातार टकराव होता रहता है.

ये भी पढ़ें :- Bangladesh: मोहम्मद यूनुस की बढ़ी टेंशन, वकीलों के चुनाव में शेख हसीना के समर्थकों की जीत

  

Latest News

Mars Transit 2026: अगस्त में मंगल बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों को धन और करियर में बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगस्त 2026 में मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर का प्रभाव कर्क, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है. जानिए किन मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version