हिरोशिमा से भी ज्यादा दर्द देंगे… चीन ने जापान को दी परमाणु हमले की धमकी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Japan Tensions: ताइवान से बढ़ते तनाव के बीच चीन ने जापान को परमाणु हमले की धमकी दी है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि जापान को हिरोशिमा और नागासाकी के बारे को नहीं भूलना चाहिए. हम उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं. ब्लूमवर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ पर बात करने के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने जापान पर भी निशाना साधा.

वांग यी ने कहा कि जापान हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले का 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है. हम उसे संवेदना जाहिर कर रहे हैं, लेकिन यदि जापान नहीं सुधरता है तो हम उससे ज्यादा दर्द दे सकते हैं. दरअसल, चीन का कहना है कि जापान के जरिए ताइवान मजबूत होने की कोशिशों में जुटा है. है.

टोक्यो के शह पर उड़ रहा ताइवान

वांग यी ने कहा कि ताइवान हमारा हिस्सा है. टोक्यो के शह पर ताइवान के लोग उड़ रहे हैं. जापान जानबूझकर चीन में अस्थिरता पैदा करना चाह रहा है. चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि एशिया के किसी भी देश में कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है. सब ठीक है. उन्‍होंने आगे कहा कि चीन की कोशिश पूरी दुनिया में शांति बहाल करने की है. हम शांति के पक्षधर हैं. चीन चाहता है कि रूस और यूक्रेन में तुरंत शांति समझौता हो जाए. हालांकि, यूक्रेन में शांति सेना भेजने के मुद्दे पर कोई बात नहीं कही.

दो बार डराने की भी कोशिश

बीते दिनों चीन ने जापान को डराने के लिए उसके बॉर्डर पर फाइटर जेट और जंगी जहाज भेज दिया, जिसके बाद जापान के अधिकारी हरकत में आ गए. इस दौरान जापान ने चीन पर उकसावे का आरोप लगाया. बता दें कि कुछ दिनों पहले चीन और ताइवान के जल सेना में झड़प हो गई थी. चीन ने प्रशांत महासागर में मजबूत मोर्चेबंदी कर दी है. वहीं ताइवान ने अमेरिका से हथियार खरीदने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की लेवल 2 ट्रेवल वार्निंग, कहा- इन जगहों पर जाने में बरते सावधानी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version