ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा चीन! सीमा के पास दिखी 35 एयरक्राफ्ट और 6 नौसैनिक जहाज

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. चीन के 35 एयरक्राफ्ट और 6 नौसैनिक जहाज ताइवान के सीमा के पास देखे गए. मिली जानकारी के अनुसार, चीन लगातार ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. ऐसे में चीन के 27 विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के रक्षा क्षेत्र में दाखिल हो गए.

ताइवान के पास दिखे चीनी एयरक्राफ्ट

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास 35 PLA विमान और 6 PLAN जहाज़ों का पता लगाया गया. इनमें से 27 विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश कर गए. हमने स्थिति पर नजर रखी है और तदनुसार प्रतिक्रिया दी है.

ताइवान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को भी 14 चीनी सैन्य विमान और 5 नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के अंदर घुसकर निगरानी कर रहे थे. हाल के दिनों में चीन द्वारा ताइवान की निगरानी करने की घटनाओं में बढ़ोत्‍तरी देखने को मिल रही है

ये भी पढ़ें :- US: मेक्सिको बॉर्डर पर तैनात होंगे 1500 अतिरिक्त सैनिक, रक्षा मंत्रालय का ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version