अमेरिकी व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया, कहा….

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 

Chinese foreign policy: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 मार्च को अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया. उन्हाेंने कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 12 मार्च को कथित उत्पादन क्षमता के अधिशेष के कारण चीन समेत 16 आर्थिक समुदायों पर 301 जांच शुरू की,  इसके बाद 13 मार्च को कथित मजबूर श्रम के उत्पादों के प्रवेश पर अप्रभावी पाबंदी के नाम से चीन समेत 60 आर्थिक समुदायों पर 301 जांच शुरू की, जिसपर चीन जबरदस्त असंतोष करता है और इसका कड़ा विरोध करता है.

इन मामलाे में शुरू हाेगी कार्रवाई 

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन के संबंधित व्यवसायों के हितो की सुरक्षा के लिए चीन के विदेश व्यापार कानून और विदेश व्यापार बाधाओं की जांच नियमावली के संबंधित निर्धारण के मुताबिक चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दो विज्ञप्तियां जारी कर अलग-अलग तौर पर अमेरिका द्वारा वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन बर्बाद करने की संबंधित कार्रवाई और अमेरिका द्वारा हरित उत्पाद व्यापार की रोकथाम की कार्रवाई पर दो व्यापार बाधाओं की जांच शुरू की है. अगले चरण में चीन संबंधित जांच कार्य बढ़ाकर अपने न्यायपूर्ण हितों की पूरी सुरक्षा करेगा.

इसे भी पढेंः- पाकिस्तान में पश्चिम एशिया तनाव का असर, एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल, परिवहन क्षेत्र पर भी प्रभाव

Latest News

‘ईश्वर स्वीकार नहींं करते खून से सने हाथाे की प्रार्थनाएं’, पाम संडे पर पोप लियो की सख्त प्रतिक्रिया

Palm Sunday: ईरान संघर्ष को 30 दिन बीत चुके हैं. हालात संवेदनशील बने हुए हैं. कूटनीतिक कोशिशों के साथ...

More Articles Like This

Exit mobile version