चीन में 12 साल बाद आ रहा घोड़े का साल, नौ दिनों तक चलेगा स्प्रिंग फेस्टिवल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinese New Year 2026: चीन का न्‍यू ईयर आने वाला है, जिसे स्‍प्रिंग फेस्‍टिवल भी कहा जाता है. ये त्योहार 17 फरवरी को शुरू होगा, जो फायर हॉर्स (अग्नि घोड़ा) का साल लाएगा. बता दें कि स्प्रिंग फेस्टिवल चीन का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है. इसी से चंद्र कैलेंडर के नए साल की शुरुआत होती है.  ऐसे में इस बार छुट्टियां 15 फरवरी से 23 फरवरी तक कुल 9 दिन चलेगी.

दरअसल, चीन में हर 12 साल में घोड़े का साल आता है और 2026 में ये फायर हॉर्स है मतलब एनर्जी, स्पीड, ऑप्टिमिज्म और नई शुरुआत का प्रतीक. घोड़ा आजादी पसंद, मेहनती और एडवेंचरस होता है. ऐसे में लोगों का मानना है कि ये साल तेज रफ्तार,नए मौके और जोश से भरा होगा.

स्प्रिंग फेस्टिवल की परंपराएं: पुरानी संस्कृति का जादू

स्प्रिंग फेस्टिवल घर-परिवार, दोस्तों और खुशियों का त्योहार है. इस दिन लोग अपने घर की सफाई-पुरानी साल की बुराई झाड़ने के लिए घर अच्छे से साफ करते है.

फैमिली रीयूनियन डिनर- न्यू ईयर ईव (16 फरवरी) को पूरा परिवार इकट्ठा होकर दावत करता है. डिशेज में डंपलिंग्स, फिश, चिकन- सब कुछ लक के लिए खास होता है.

रेड कलर का जादू- लाल लालटेन, रेड कपलेट्स (दरवाजों पर चिपकाए जाने वाले शुभ शब्द), रेड एनवेलप्स (होंगबाओ) में पैसे या गिफ्ट्स बच्चों और बड़ों को दिए जाते हैं. लाल रंग लक और खुशी लाता है.

लाइन डांस और ड्रैगन डांस- सड़कों पर शेर नाच, ड्रैगन डांस, फायरवर्क्स- पूरा माहौल धूमधाम वाला होता है.

फायरक्रैकर्स– बुरे स्पिरिट्स को भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाते हैं.

टेम्पल विजिट– लोग मंदिर जाते हैं.अगरबत्ती जलाते हैं.प्रार्थना करते हैं.

ये सब पारंपरिक चीनी कल्चर को जिंदा रखता है. परिवार, सम्मान, लक और नई शुरुआत होती है.

हाई-क्वालिटी ग्रोथ पर फोकस कर रही चीन की इकोनॉमिक

स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान लोग ट्रैवल करते हैं, खरीदारी करते हैं जिससे इकोनॉमी में बूस्ट मिलता है. 2026 में चीन की इकोनॉमी हाई-क्वालिटी ग्रोथ पर फोकस कर रही है. 2025 में GDP ग्रोथ करीब 5% रही, लेकिन 2026 में फोरकास्ट 4.5% से 4.8% के बीच है. गोल्डमैन सैक्स 4.8% कह रहा है जबकि रॉयटर्स पोल और आईएमएफ 4.5% का अनुमान लगा रहे हैं.

वजह-घरेलू मांग कमजोर, प्रॉपर्टी सेक्टर की दिक्कतें, लेकिन सरकार स्टिमुलस दे रही है. एक्सपोर्ट्स मजबूत हैं. ट्रेड सरप्लस बढ़ रहा है. घरेलू कंजम्पशन बढ़ाने के लिए पॉलिसी हैं जैसे ट्रेड-इन प्रोग्राम,लोन पर सब्सिडी. कुल मिलाकर स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान शॉपिंग, ट्रैवल और स्पेंडिंग से इकोनॉमी को अच्छा पुश मिलेगा. 

इसे भी पढें:-बांग्लादेश के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटा पाकिस्तान, आखिर भारत के खिलाफ कौन-सी खिचड़ी पका रहा इस्लामाबाद

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version