नीदरलैंड्स में जोरो से चल रही कोकीन के फरार सरगना को पकड़ने की तैयारी, जानकारी देने पर 20 करोड़ रुपये के इनाम ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cocaine Kingpin Reward: नीदरलैंड्स ने कोकीन के फरार सरगना को पकड़ने पर 20 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया है. अधिकारियों ने बताया कि डच अभियोजक, कोकीन तस्करी के दोषी जोस लेइडेकर्स की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 2 मिलियन यूरो (2.2 मिलियन डॉलर) का इनाम दे रहे हैं.

बता दें कि लेइडेकर्स यूरोप के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक है. डच अभियोजन सेवा के अनुसार, लेइडेकर्स जिसे नीदरलैंड में ‘बोले जोस’ या ‘चबी जोस’ के नाम से जाना जाता है, एक डच नागरिक और अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी में एक मुख्य व्यक्ति है, जो पिछले कुछ वर्षों से सिएरा लियोन में रह रहा है. अभियोजकों ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी, लेकिन सिएरा लियोन ने सहयोग करने से मना कर दिया. जिसके चलते यूरोपीय संघ ने इस पश्चिमी अफ्रीकी देश को दी जाने वाली कुछ सहायता में कटौती कर दी है.

7 मीट्रिक टन से अधिक की कोकीन की तस्करी

पुलिस के अनुसार, सिएरा लियोन में 35 वर्षीय लेइडेकर्स ‘उमर शरीफ’ के नाम से भी जाना जाता है. पिछले साल, एक डच अदालत ने उसे उसकी अनुपस्थिति में 7 मीट्रिक टन से अधिक कोकीन की तस्करी करने के लिए 24 साल की जेल की सजा सुनाई थी. नीदरलैंड में उसके खिलाफ पुलिस की कई जांच भी चल रही हैं. पड़ोसी देश बेल्जियम की एक अदालत ने उसे 79 साल की जेल की सजा सुनाई है.

दरअसल, डच अधिकारियों का अनुमान है कि लेइडेकर्स ने कोकीन की तस्करी से करोड़ों यूरो कमाए हैं. उन्होंने बताया कि उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और अत्यधिक हिंसा में शामिल होने का भी संदेह है.

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, जानें इसे एक्टिवेट करने का तरीका

Dhanteras kuber yantra: दीवाली से पहले पड़ने वाला धनतेरस का त्योहार धन, सुख और समृद्धि की कामना के साथ...

More Articles Like This

Exit mobile version