भारत ही नहीं, पड़ोसी मुल्क में भी ‘कॉकरोच’ का क्रेज, हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर बना रहा पार्टी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

‘Cockroach Janta Party’ craze in Pakistan: भारत में सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्रेंड बना हुआ है. चीफ जस्टिस के एक बयान पर नाराजगी से शुरू होकर इसने इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन फॉलोवर वाले एक सोशल मीडिया आंदोलन का रूप ले लिया है. खास बात है कि अब इस कॉकरोच का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नही रह गया है अब ये पाकिस्तान तक जा पहुचा है, वहां हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर कॉकरोच अवामी पार्टी से जुड़े यूजर नेम्स से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाने लगा है.

पाकिस्तान में क्या हो रहा?

पड़ोसी मुल्क में भी “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे सोशल मीडिया पेज सामने आने लगे. सबसे शुरुआती पेजों में से एक इंस्टाग्राम पेज “कॉकरोच आवामी पार्टी” था, जिसने खुलकर माना कि उसे भारत के कॉकरोच जनता पार्टी से ही प्रेरणा मिली है. इस पेज के बायो में लिखा है कि हां हमने कॉपी किया है, लेकिन किसे फर्क पड़ता है. मकसद वही है.

लोगो में हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल

बता दें कि इस अकाउंट के 1,650 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके है, और इसका लोगों भी भारत वाले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज जैसा ही दिखता है, बस इसमें हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, इसके पहले रील में सवाल किया जाता है कि आप इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI या पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) यानी PML-N किससे जुड़े हैं, बाद में खुद जवाब दिया जाता है कि नहीं हम कॉकरोच अवामी पार्टी से हैं.

हालांकि यह अकेला अकाउंट है जो कॉकरोच आवामी पार्टी होने का दावा करता है. इंस्टाग्राम के सर्च बॉक्स में ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’ टाइप करने पर कई सारे पेज सामने आ रहे हैं. लेकिन अभी सभी के फॉलोअर्स बहुत कम हैं और साफ दिखता है कि यह पूरी तरह से सोशल मीडिया ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए बनाए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version