अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cold in America: इस दिनों अमेरिका में लाखों लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है. इसी बीच मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आर्कटिक की हवा का झोंका मध्य और पूर्वी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में तापमान को अभी और घटाने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आर्कटिक हवा का केंद्र अगले सप्ताह के शुरू में देश के उत्तरी मैदानों और ऊपरी मध्य-पश्चिम में केंद्रित होगा, जहां अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री रहने का अनुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने वहां के लोगों को खतरनाक ठंड और हवाओं की मार को झेलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. हालांकि कुछ स्‍थानों पर तो पहले से ही बर्फबारी शुरू हो गई है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, लंबी छुट्टी वाले वीकेंड के दौरान ठंडी हवा दक्षिण और पूर्व की तरफ बढ़ेगी, जिससे मध्य टेक्सास से उत्तरी फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क तक तापमान में गिरावट आएगी, जिससे इन क्षेत्रों का तापमान शून्य के करीब तक पहुंचने के आसार है. वहीं, न्यूयॉर्क, ओहियो और मिशिगन के कुछ हिस्सों में करीब 2 फीट (61 सेंटीमीटर) बर्फबारी हुई. जबकि पेंसिल्वेनिया के उत्तर-पश्चिमी सिरे पर 29 इंच (73 सेंटीमीटर) बर्फबारी दर्ज की गई.

तापमान में आएगा भारी गिरावट  

एक्यूवेदर के मुताबिक, आर्कटिक वायु हवा से परिचित क्षेत्रों के लिए दिसंबर की शुरुआत में तापमान 10 से 20 डिग्री नीचे गिर सकता है. उन्‍होंने कहा कि शनिवार की सुबह तक लगभग 196 मिलियन अमेरिकी नागरिक शून्य से नीचे के तापमान में सोकर उठेंगे और इन राज्यों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए सर्दियों की सबसे सर्द शुरुआत होगी. ऐसे में उत्तरी विस्कॉन्सिन से मिशिगन और पश्चिमी न्यूयॉर्क तक शीतलहर की चेतावनी और सलाह जारी की गई है, जहां वीकेंड के अंत तक 4 फीट तक बर्फ गिर सकती है. हालांकि, बाद में बर्फ 5 इंच प्रति घंटे की दर से गिरने की भी संभावना है.

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल का बयान

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के मुताबिक, राज्य ने बर्फ हटाने वाले यंत्रों और हज़ारों कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने सहायता के लिए राज्य के अन्य हिस्सों से भी कर्मियों को भेजा. उन्‍होंने कहा कि मैं जानती हूं कि यह ऐसी चीज है जिसके वे सभी आदी हैं और वे इसे संभाल सकते हैं. लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम वहां अतिरिक्त बल के साथ मौजूद हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सके.

इसे भी पढें:-Israel-Hamas war: ट्रंप और नेतन्याहू से रिहाई की गुहार लगाते दिखा अमेरिकी-इजरायली बंधक, हमास ने जारी किया खौफनाक Video

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version