Colombia Drone Attack: रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ने फुटबॉल ग्राउंड पर किया ड्रोन हमला, नाबालिग समेत दस की मौत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Drone Attack: दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया से एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां, एक फुटबॉल ग्राउंड पर विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज (Revolutionary Armed Forces) ने ड्रोन हमला कर दिया है. कोलंबिया में फुटबॉल ग्राउंड पर हुए ड्रोन हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है.

ग्राउंड में खेल रहे थे बच्चे

समाचार एजेंसी IANS ने शिन्हुआ के हवाले से बताया है कि फुटबॉल मैदान पर यह हमला कोलंबिया के विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ने किया है. वहीं, काउका में आर्मी स्पेसिफिक कमांड के प्रमुख जनरल फेडेरिको मेजिया ने स्थानीय मीडिया को बताया, मंगलवार को ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे.

इसी दौरान ड्रोन से हमला कर दिया गया. जनरल फेडेरिको मेजिया ने बताया कि रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ने एक के बाद एक 13 हमले किए. उन्‍होंने बताया, फुटबॉल ग्राउंड पर यह हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 09 बजे हुआ.

यह भी पढ़े: ADG वाराणसी का यूपी-बिहार सीमा पर छापा, तीन पुलिसकर्मियों सहित 20 हिरासत में, थानाध्यक्ष फरार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version