Colombia: कार में बम विस्फोट व पुलिस हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक, 12 पुलिस अधिकारियों समेत 17 लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में हुए अलग- अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई है. एक कार में बम विस्फोट और पुलिस हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक हमले में ये मौतें हुई हैं. अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार 21 अगस्त को यह हमले हुए हैं. यह हमले गुरिल्ला स्टाइल में किया गया है.

हमलों के लिए रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज या FARC के असंतुष्ट गुट जिम्मेदार

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दोनों हमलों के लिए कोलंबिया के अब निष्क्रिय किए जा चुके रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज या FARC के असंतुष्ट गुटों को जिम्मेदार बताया है. अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में कम से कम 12 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. इस हेलीकॉप्टर में बैठकर पुलिस कोकेन के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किए जाने वाली कोका पत्ती की फसल को नष्ट करने करने जा रही थी.

हमले के कारण विमान में आग लग गई

राष्ट्रपति पेट्रो ने शुरू में आठ अधिकारियों के मारे जाने की सूचना दी थी. लेकिन, एंटिओक्विया के गवर्नर एंड्रेस जूलियन ने कहा कि बाद में चार अन्य की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. एंटिओक्विया के गवर्नर ने कहा कि एक ड्रोन ने हेलीकॉप्टर पर उस समय हमला किया, जब वह कोका पत्ती की फसल लगी खेत के ऊपर से उड़ रहा था. कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि हमले के कारण विमान में आग लग गई.

कोलंबियाई वायु सेना ने तुरंत विस्फोट को लेकर कोई डिटेल्ड नहीं दी

इस बीच दक्षिण पश्चिम शहर कैली के अधिकारियों ने बताया कि सैन्य विमानन स्कूल (मिलिट्री एविएशन स्कूल) के पास विस्फोटकों से भरे एक गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. कोलंबियाई वायु सेना ने तुरंत विस्फोट को लेकर कोई डिटेल्ड जानकारी नहीं दी.

इसे भी पढें. संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर लगी सेंध, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version