अमेरिका के कोलोराडो में विमान क्रैश, तीन लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colorado Plane Crash: अमेरिका के कोलोराडो राज्य के स्टीमबोट स्प्रिंग्स में एक विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. संघीय विमानन प्रशासन की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर बताया कि वह इस हादसे की जांच कर रहा है.

यह दुर्घटना एपिक एयरक्राफ्ट ई-1000 नाम के एक छोटे विमान की थी. यह एक इंजन वाला, छह सीटों वाला हल्का टर्बोप्रॉप विमान है. यह हादसा शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एमराल्ड माउंटेन के पास हुआ. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

एक अन्‍य घटना में सात लोगों की मौत

इसी बीच राउट काउंटी के शेरिफ डग शेरार ने कहा कि मृतकों की पहचान करने और उनके परिवार वालों को सूचना देने का काम जारी है. वहीं, एक अन्य घटना में, उत्तरी कैरोलाइना राज्य के स्टेट्सविल में एक छोटे जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर हुआ.

प्‍लेन के क्रैश होने के बाद लगी आग

पुलिस के मुताबिक, क्रैश में मारे गए लोगों में ‘नासकार’ (नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग) के पुराने ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि सेसना सी-550 जेट गुरुवार को सुबह करीब 10:20 बजे ईस्टर्न टाइम पर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय क्रैश हो गया और उसमें बड़ी आग लग गई.

उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, विमान ने सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन बाद में वापस लौटकर वहीं उतरने की कोशिश की. वीडियो में देखा गया कि बचाव दल के लोग तुरंत रनवे की ओर दौड़ पड़े. विमान के टूटे हुए हिस्से आग की लपटों में घिरे हुए थे.

स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट मैनेजर जॉन फर्ग्यूसन ने पत्रकारों से कहा कि हादसे की जगह की जिम्मेदारी अब संघीय विमानन प्रशासन ने संभाल ली है. उन्होंने बताया कि अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद रहेगा. रनवे से मलबा हटाने और उसे फिर से सुरक्षित बनाने में कुछ समय लगेगा.

इसे भी पढें:-पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: फिर से ताजा हुई वर्षो पुरानी यादें, घाटी में हाई अलर्ट जारी    

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This

Exit mobile version