Pulwama Attack: पुलवामा हमले की 7वीं बरसी आज, PM Modi-सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा बहादुर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए. ये दिन भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. आज पुलवामा हमले की बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को श्रद्धांजलि दी है.

पीएम मोदी ने दी शहीदों श्रद्धांजलि Pulwama Attack

पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए. राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और सेवा हमारे सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी. प्रत्येक भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को नमन. हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है.”

14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था

14 फरवरी 2019 को CRPF का काफिला श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी काफिले की बसों के पास आ गई और अचानक एक बस से टकरा गई. इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस हमले में 40 से ज्यादा बहादुर जवान शहीद हो गए. इस दिन को काले दिवस के रुप में मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: फिर से ताजा हुई वर्षो पुरानी यादें, घाटी में हाई अलर्ट जारी 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version