CWG 2026: हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में जीता कांस्य पदक, सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

CWG 2026: भारत की सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है. उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. सीमा अपने फाइनल प्रयास में सुधार नहीं कर सकीं और फाउल कर बैठीं, लेकिन तीसरे राउंड में किया गया उनका थ्रो पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी साबित हुआ. शुरुआत फाउल के साथ करने के बाद, उन्होंने 57.32 मीटर और 58.65 मीटर के थ्रो किए, जो आखिरकार कांस्य पदक दिलाने के लिए काफी रहे. सीमा के इस एतिसाहिसक प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

सीमा ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सीमा के इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. सीएम नायब सैनी ने कहा “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आपकी इस उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को आप पर गर्व है.” सीमा कालीरमन हरियाणा के भिवानी जिले के दिनोद गांव की बहू और चरखी दादरी जिले के गांव चरखी की बेटी हैं.

तीन साल के बच्चे की मां हैं

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता है. उनकी ये उपलब्धि इसलिए और भी खास है, क्योंकि वो तीन साल के बच्चे की मां हैं और साथ ही भिवानी की चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में पीएचडी भी कर रही हैं. सीमा कालीरमन वर्तमान में 27 वर्ष की हैं. सीमा ने 2022 में बेटे रुद्र को जन्म दिया.

दोबारा ट्रेनिंग शुरू की

बच्चे के जन्म के सिर्फ 11 महीने बाद उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया. उनके पति रविंदर खुद नेशनल लेवल के डिस्कस थ्रो खिलाड़ी रह चुके हैं और अब सीमा के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. भिवानी की चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी से वो फिजिकल एजुकेशन में पीएचडी कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें. शहजाद पूनावाला ने छोड़ा BJP का साथ! X पर बदला बायो

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version