न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: चोट की वजह से विकेटकीपर-बल्लेबाज सीरीज से बाहर, पहली बार कमान संभालेंगे नीशम

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान टॉम लैथम चोट के कारण वेलिंगटन में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम पहली बार कीवी टीम की कमान संभालेंगे.न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला कुछ ही देर में वेलिंगटन में शुरू होगा.

दर्द के बावजूद नहीं छोड़ा मैदान

शुक्रवार को ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद टॉम लैथम के अंगूठे पर जा लगी थी. हालांकि, दर्द के बावजूद लैथम ने मैदान नहीं छोड़ा और नाबाद 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट से जीत दिलाई. मैच के बाद मेडिकल टीम ने उनके अंगूठे की जांच की और स्कैन के लिए उन्हें क्राइस्टचर्च भेजा गया है.

रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी भागीदारी

पांचवें टी20 में उनकी भागीदारी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी. टॉम लैथम की गैरमौजूदगी में जेम्स नीशम टीम का नेतृत्व करेंगे. यह उनके एक दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में पहला मौका होगा जब वे न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे. नीशम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व करने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनकी आक्रामक शैली और अनुभव वेलिंगटन के महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम के काम आएगा.

विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल टीम में शामिल

लैथम के कवर के तौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया गया है. ब्लंडेल ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2025 में खेला था. लगभग एक साल बाद उनकी वापसी टीम के संतुलन को बनाए रखने के लिए की गई है, क्योंकि लैथम टीम के मुख्य विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे थे. टॉम लैथम की जगह कैटीन डी क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें. ईद की रात ईरान पर भीषण बमबारी, लोगों में दिखा डर, मची अफरा-तफरी, मौतों का आंकड़ा 1500 पार

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This

Exit mobile version