बीच समुद्र में अचानक पलटी 270 लोगों से भरी फेरी , 7 की मौत, 23 लापता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Cyprus: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को समुद्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. दरअसल, रविवार को करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक फेरी अचानक समुद्र में पलट गई. इस दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए पलटी हुई फेरी के ऊपर चढ़ गए. ऐसे में करीब 237 लोगों को जिंदा बचा लिया गया.

सफर शुरू होते ही फेरी में भरने लगा पानी

जानकारी के मुताबिक, यह निजी कंपनी की फेरी रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया बंदरगाह से तुर्की के तासुकु बंदरगाह के लिए रवाना हुई थी, जिसके कुछ ही देर बाद फेरी में अचानक पानी भरने लगा और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और फेरी समुद्र में पलट गई. अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर फेरी में पानी कैसे घुसा. यह हादसा काइरेनिया के बिल्कुल पास सैलानियों के बीच भी काफी पॉपुलर इलाके में हुआ.

जान बचाने के लिए पलटी फेरी पर चढ़े लोग

हादसे का वीडियो भी सामले आया है, जिसमें कई यात्री लाल रंग की लाइफ जैकेट पहने दिखाई दे रहे है. वे पलटी हुई फेरी के ऊपर बैठकर मदद का इंतजार कर रहे थे. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तुर्की और उत्तरी साइप्रस की कोस्ट गार्ड टीमों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. कई कोस्ट गार्ड जहाज और हेलिकॉप्टर के भी मौके पर भेजा गया.

तूफान के बाद समुद्र में बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि हादसे से एक दिन पहले साइप्रस में तेज तूफान आया था. इस दौरान खराब मौसम के कारण शनिवार को द्वीप के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक और समुद्री हादसा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. ऐसे में फेरी के पलटने की वजह को लेकर मौसम पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जिस समय फेरी रवाना हुई. उस समय मौसम को यात्रा के लिए सुरक्षित माना जा रहा था. फेरी के अचानक पानी लेने और पलटने की असली वजह की जांच अभी बाकी है.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This