‘दुनिया अब अमेरिका के इशारों पर नहीं चलेगी!’, दावोस में कनाडाई पीएम कार्नी ने बोला ट्रंप पर हमला

Davos 2026: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका की दशकों पुरानी वैश्विक दादागीरी पर सीधा हमला किया है. दावोस में विश्व आर्थिक मंच से कार्नी ने दो टूक कहा कि दुनिया अब अमेरिका के इशारों पर नहीं चलेगी. उन्होंने ट्रंप की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कहा गया था. कार्नी ने बताया कि कनाडा किसी की जागीर नहीं है. हमारी संप्रभुता पर कोई सौदा नहीं होगा. भाषण का सबसे चर्चित वाक्य यही रहा.

कार्नी का अब तक का सबसे साहसिक और तीखा बयान

डोनाल्ड ट्रंप के दावोस पहुंचने से ठीक पहले कार्नी का दिया गया यह भाषण अब तक का उनका सबसे साहसिक और तीखा बयान माना जा रहा है. कार्नी ने साफ शब्दों में कहा कि जिस नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया को दिशा दी, वह अब टूट चुकी है. अब नियम नहीं बल्कि ताकत की राजनीति चल रही है. उन्होंने चेताया कि बीते दौर की यादों में जीना अब कोई रणनीति नहीं रह गई है.

स्पीच में भारत और चीन का विशेष उल्लेख

कार्नी ने अपनी स्पीच में भारत और चीन का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यूरोप अब अपने आर्थिक और रणनीतिक भविष्य के लिए इन देशों की ओर देख रहा है. यूरोपीय संघ और भारत के बीच संभावित मदर ऑफ ऑल डील्स इसी बदले हुए वैश्विक संतुलन का संकेत है. कार्नी ने कहा कि मध्यम ताकत वाले देशों के लिए अब नया नियम है. अगर आप फैसले की मेज पर नहीं बैठे तो आप मेनू में शामिल कर लिए जाएंगे.

छोटे और मध्यम देशों से एकजुट होने की अपील

उन्होंने छोटे और मध्यम देशों से एकजुट होने की अपील की. डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर दावों को लेकर कार्नी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि कनाडा, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है. ग्रीनलैंड का भविष्य तय करने का अधिकार केवल वहां के नागरिकों को है.

इसे भी पढ़ें. डोडा में हादसा: खाईं में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version