Death on Everest: एवरेस्ट पर मिला केन्याई पर्वतारोही का शव, दो दिनों से लापता थें चेरुओट किरुई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Death on Everest: माउंट एवरेस्ट पर दो दिनों से लापता चल रहे केन्याई पर्वतारोही चेरुओट किरुई का आज शव बरामद किया गया है. दरअसल, बुधवार को चेरुओट किरुई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान 8,000 मीटर से ऊपर जाने के बाद उनका बिशप रॉक जोन से संपर्क टूट गया. दो दिनों के तलाशी के बाद गुरुवार को उनका शव मिला है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेवन समिट ट्रेक्स रेस्क्यू टीम को किरुई का शव शिखर से कुछ मीटर नीचे मिला है. हालांकि उनके साथी पर्वतारोही नावांग शेर्पा भी उसी समय लापता हो गए थे. फिलहाल नावांग शेर्पा का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.

पर्वतारोहियों के लिए काफी खतरनाक डेथ ज़ोन

बता दें कि चेरुओट किरुई केन्या कॉमर्शियल बैंक में बैंकर थे. वह बिना किसी सपोर्टिव ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करना चाहते थे. वहीं, एवरेस्ट की 8,000 मीटर से ऊपर का इलाका  “डेथ ज़ोन” होता है, जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण पर्वतारोहियों के लिए काफी खतरा होता है. ऐसे में 8,000 मीटर से उपर जाने पर उनका बिशप रॉक जोन से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हो गई थी.

Death on Everest: पहले भी हो चुके है हादसे

हालांकि इससे पहले साल 2019 में मई के महिने में भी एवरेस्ट पर आयरिश और ब्रिटिश पर्वतारोही समेत 10 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था. उस समय ये लोग चोटी से 150 मीटर नीचे जा गिरे थे. वहीं, एवरेस्ट परिवार अभियान की तरफ से इनकी मौत की पुष्टि की गई थी.

दरअसल, खराब मौसम के कारण ये लोग नॉर्थ कोल दर्रे पर लौट रहे थे. लेकिन इससे पहले ही हादसे के शिकार हो गए. शिखर पर पहले भी ऐसे में कई हादसे हो चुके है. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कई लोगों के शव भी नहीं निकाले जा सके है.

इसे भी पढ़े:-China Taiwan Tension: ताइवान पर कब्जा करने के फिराक में चीन, ताइपे में किया अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version