हादी के जनाजे के बाद और भी बढ़ सकती है हिंसा, अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया सावधान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhaka violence: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से ही स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, शनिवार को हादी का अंतिम संस्‍कार होने वाला है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि अतिम संस्‍कार के बाद हिंसा और अशांति बढ़ सकती है, जिसे लेकर अमेरिका समेत कई देशों ने पहले ही अपने नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है.

प्रदर्शनकारियों ने मचाया उत्‍पात

दरअसल, अमेरिका ने शनिवार को बांग्‍लादेश में अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा एडवाइजरी जारी की है. हादी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी. इसके साथ ही ढाका में दो प्रमुख मीडिया संगठनों के ऑफिस में आग लगा दी थी.

भीड़ से दूर रहने की सलाह

सूत्रों के मुताबिक, हादी की मौत के बाद शनिवार को बड़े प्रदर्शन और प्रार्थना सभाओं की योजना है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है. ऐसे में अमेरिका ने अपनी एडवाइजरी में, अमेरिका ने नागरिकों को बांग्लादेश की राजधानी में संभावित गड़बड़ी के बारे में चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान ट्रैवल करने में समस्या आ सकती है, शांतिपूर्ण सभाएं हिंसा में बदल सकती हैं, इलाके में और पूरे ढाका में बहुत भारी ट्रैफिक होने की उम्मीद है. इसलिए बड़ी भीड़ और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहें. इसके साथ ही लोगों को अपने इलाकें के हालातों से अवगत रहने के लिए स्थानीय मीडिया पर नज़र रखने की सलाह दी गई है.

बांग्लादेश में फिर भड़क सकती है हिंसा

बता दें कि बांग्लादेश राजधानी ढाका में आज उस्मान हादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उससे पहले जनाजे की नमाज अता की जाएगी. वहीं, इससे पहले हादी की मौत के बाद बांग्लादेश की मोहम्मद युनूस सरकार ने आज एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है, साथ ही जनाजे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील की है.

हालांकि देश में दो दिनों से हो रही हिंसा को देखते हुए ऐसा माना जा रहा कि जनाजे के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क सकती है. यही वजह है कि लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढें:-US के हाथों बिकी पाकिस्तान की सेना? गाजा जाएंगे असिम मुनीर के लड़ाके

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version