US में बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Washington: अमेरिका में बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में भारतीय नागरिक धवल अमृतभाई पटेल गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था. इस घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन ने एक बार फिर सैंक्चुअरी पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए हैं और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताई है. उसे सबसे पहले 16 मई को मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया था.

हमला करने और मारपीट करने का आरोप

पुलिस ने उस पर खतरनाक हथियार से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, धवल पटेल जिस शराब की दुकान पर काम करता था. वहां उसका एक ग्राहक के साथ विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने बेसबॉल बैट उठा लिया और ग्राहक पर हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

बिना कोई सूचना दिए जेल से कर दिया रिहा 

हालांकि, यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने बुधवार को जारी बयान में दावा किया कि मैसाचुसेट्स के सैंक्चुअरी राजनेताओं ने अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं किया. DHS के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने आरोपी को ICE को बिना कोई सूचना दिए जेल से रिहा कर दिया. वहीं, बाद में ICE अधिकारियों ने 18 मई को धवल पटेल को दोबारा गिरफ्तार कर लिया.

अवैध तरीके से अमेरिका में हुआ था दाखिल 

DHS के बयान में कहा गया कि पटेल किसी अज्ञात तारीख और समय पर अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था. DHS की कार्यवाहक सहायक सचिव लॉरेन बिस ने कहा, “भारत से आए इस गैर-कानूनी व्यक्ति को लगा कि वह बेसबॉल बैट से लोगों को पीटता हुआ घूम सकता है.” उन्होंने आगे कहा, “सैंक्चुअरी राजनेताओं को अपराधियों को समुदायों में खुला छोड़ना बंद करना चाहिए और अपराधियों को देश से बाहर निकालने के लिए DHS के साथ मिलकर काम करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें. अजमेर में हादसाः आग का गोला बनी कार, बुझ गई एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version