ट्रंप ने दिया बड़ा झटका, फार्मा सेक्टर पर लगाया 100% टैरिफ, 1 अक्‍टूबर से होगा लागू

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने फार्मा सेक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. इसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्‍होंने लिखा कि हम फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट का शुल्क बढ़ा रहा है.

ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट में कहा कि ”हम 1 अक्‍टूबर 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, जब तक कि संबंधित कंपनी अमेरिका में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं बना लेती. वहीं, यदि किसी कंपनी ने प्लांट का काम शुरू कर दिया है तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा. इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.”

किचन से जुड़े कुछ सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ

वहीं, एक अन्‍य पोस्‍ट में ट्रंप ने कहा कि ”हम किचन कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटीज और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स पर 1 अक्‍टूबर 2025 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे. इसके अतिरिक्त, फर्नीचर पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा. उन्‍होंने इस टैरिफ को लेकर तर्क दिया कि दूसरे देश ऐसे प्रोडक्ट्स अमेरिका में भारी मात्रा में भेज रहे हैं. यह उचित तो नहीं है, लेकिन हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ेगा.”

भारी ट्रकों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ

इसके अलावा, ट्रंप ने ट्रकों पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है. ट्रंप ने कहा है कि ”हमारे हैवी ट्रक मैन्यूफैक्चरर्स को बाहरी देशों की अनुचित होड़ से बचाने के लिए, मैं 1 अक्टूबर 2025 से विश्व के अन्य हिस्सों में बने सभी भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहा हूं. इससे हमारे बड़े ट्रक निर्माण कंपनियों, जैसे पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर और अन्य को बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षा मिलेगी. हमें अपने ट्रक चालकों को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाए रखना है.”

इसे भी पढें:-‘आतंकवाद, वैश्विक शांति और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा’, G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में बोले एस जयशंकर

Latest News

‘इजरायल के चुनावों को अरब पार्टियों ने हथिया लिया’, पुलिस ने आरोपों को किया खारिज, कहा- नहीं मिला सबूत

Tel Aviv: इजरायल पुलिस ने गुरुवार को लिकुड दल के अरब पार्टियों पर लगाए 'चुनाव चोरी' के आरोपों को...

More Articles Like This

Exit mobile version