ट्रंप बोले-2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली की हो जांच, बाइडेन से हारने के बाद भी बार-बार किया था दावा!

Washington: अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई कथित धांधली की न्याय विभाग (DOJ) से जांच की मांग की गई है. यह मांग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने की है. ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मेल-इन और जल्दी वोटिंग को खत्म करने की भी अपील की. इसकी जगह उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी रोकने के लिए वोटर ID की जरूरत पर जोर दिया.

जब एक बदमाश बेवकूफ हमारा प्रेसिडेंट बन गया!

उन्होंने कैलिफोर्निया के प्रपोजल 50 की भी आलोचना की, जिसका मकसद कांग्रेस के जिलों को बनाना है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2020 का राष्ट्रपति चुनाव में धांधली और चोरी हुई है. एक बहुत बड़ा स्कैंडल है. देखो हमारे देश का क्या हुआ, जब एक बदमाश बेवकूफ हमारा प्रेसिडेंट बन गया! अब हमें सब कुछ पता है. मुझे उम्मीद है कि DOJ इसे उतने ही जोश से आगे बढ़ाएगा. जितना अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े स्कैंडल के लिए सही है! अगर नहीं तो यह फिर से होगा, जिसमें आने वाले मिडटर्म भी शामिल हैं.

इससे पहले कि बहुत देर हो जाए!!!

उन्होंने आगे कहा कि कोई मेल-इन यान अर्ली वोटिंग नहीं, वोटर आईडी के लिए हां है. देखो कैलिफोर्निया प्रोप वोट कितना बेईमान है! लाखों बैलेट भेजे जा रहे हैं. होशियार हो जाओ रिपब्लिकन, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए!!! पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मतपत्र पहल मतदान का समर्थन किया है. जिसके लिए 4 नवंबर को वोटिंग होनी है. जबकि अर्ली वोटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.

अधिकारियों और अदालतों ने इन दावों को पूरी तरह से कर दिया था खारिज

2020 का राष्ट्रपति चुनाव जो बाइडेन से हारने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने बार-बार दावा किया कि चुनाव में धांधली हुई थी जबकि अधिकारियों और अदालतों ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था.

इसे भी पढ़ें. डाला छठ: आज देश में बहेगी आस्था की बयार, व्रती महिलाएं करेंगी सूर्य की उपासना

 

Latest News

बांग्लादेशः शेख हसीना का भागने वाला वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी का मिला शव

Crime in Bangladesh: बांग्लादेश राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है. 5 अगस्त 2024 को जब...

More Articles Like This

Exit mobile version