आर-पार की लड़ाई के मूड में ट्रंप, 19 देशों के ग्रीन कार्ड पर लिया ये बड़ा एक्शन

Donald Trump Action Against Refugees : हाल ही में वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. ऐसे में उन्‍होंने स्‍पष्‍ट और कड़े शब्‍दों में कहा कि वे तीसरी दुनिया के देशों के अमेरिका में घुसने और बाहर के लोगों को अमेरिका का माहौल खराब नहीं करने देंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि अमेरिका को आतंकियों और अपराधियों का देश नहीं बनने देंगे.

इस दौरान ट्रंप ने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि तीसरी दुनिया के देशों से अमेरिका में होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोक दूंगा. साथ ही अमेरिका का पूरा सिस्टम पूरी तरह से रीसेट करुंगा. उन्‍होंने कहा कि जो बाइडेन के राज में लाखों अवैध प्रवासी अमेरिकी आए थे, उनमें से बेकार लोगों को अमेरिका से बाहर करूंगा. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से आए युवक की गोलीबारी में घायल सुरक्षाकर्मी की मौत के बाद ट्रंप ने सख्त रवैया अपनाया है.

ग्रीन कार्ड की देशों शामिल देश

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीन कार्ड धारकों की समीक्षा करने का आदेश दिया है. बता दें कि यह आदेश उन 19 देशों के लोगों के लिए है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक देश माने जाते हैं. जिन पर जून में अमेरिका में एंट्री करने पर प्रतिबंध लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक इन देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी के साथ और भी कई देश शामिल हैं.

इन देशों में ग्रीन कार्ड की फिर होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन 19 देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड की फिर से जांच की जाएगी. बता दें कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती के लिए उठाया गया है. इसके साथ ही आव्रजन प्रक्रिया में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. जानकारी के अनुसार यह आदेश डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यूरिटी और US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के निर्देशों के तहत जारी किया गया है. जो गैर-कानूनी तरीके अमेरिका में घुसे थे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनाया सख्त रूख

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका के सबसे बड़े शहर वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रंप के सरकारी आवास व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमला हुआ है. बता दें कि अफगानिस्तान के एक युवक ने इस्लामिक नारे लगाते हुए लगातार फायरिंग की. इस गोलीबारी में अमेरिका के 2 नेशनल सिक्योरिटी गार्ड घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. ऐसे में इस हमले के बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त रूख अपनाया और सा‍थ ही 19 देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड की जांच के आदेश दिए.

इसे भी पढ़ें :- रूस का यूरोप पर हमला करने का कोई इरादा नहीं, किर्गिस्तान में ऐसा क्यों बोले पुतिन

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version