US-ईरान युद्ध में अब रूस कराएगा समझौता! लगातार क्षेत्र के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं पुतिन

Must Read

Iran War News Updates: मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस का एक बड़ा बयान सामने आया है. रूस ने कहा है कि वह ईरान से जुड़े संघर्ष को सुलझाने में मदद करने के लिए तैयार है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार क्षेत्र के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं. पेसकोव ने कहा कि अगर रूस की सेवाओं की जरूरत पड़ी तो वह सैन्य स्थिति को जल्द से जल्द शांति की ओर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ईरान के साथ वार्ता कर रहे हैं ट्रंप 

रूस का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि वो ईरान के साथ वार्ता कर रहे हैं, लेकिन ईरान की ओर से इस बात से इनकार किया जा रहा है. ट्रंप पिछले कई महीनों से ईरान को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब ट्रंप कभी बातचीत तो कभी भयानक हमलों की धमकी दे रहे हैं. वहीं ईरान ने भी जवाब दिया है कि वो ये सब और नहीं सहने वाला.

ईरान में पहली लाइन के सारे नेता खत्म

हालांकि ट्रंप दावा कर रहे हैं कि अमेरिका इस जंग को जीत चुका है. उसने अब तक ईरान में पहली लाइन के सारे नेताओं को खत्म कर दिया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ईरान के पास एक ढंग का लीडर भी नहीं बचा है और उसकी सारी सेनाएं खत्म हो चुकी हैं. ट्रंप ने कहा कि युद्ध बस खत्म होने की वाला है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्हें होर्मुज से कोई लेना-देना नहीं, ये जिसकी प्रॉब्लम है वो देखे. जहां तक बात तेल की है, तो अमेरिका देने के लिए तैयार है और अगर नहीं लेना है तो होर्मुज से जाकर खुद ले लें.

झूठ बोल रहा है ईरान 

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि उन तक संदेश पहुंचे हैं लेकिन प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति मार्को रुबियो का कहना है कि ईरान झूठ बोल रहा है. ईरान में सूत्रों के हवाले से खबरें आईं कि अब वहां पर कोई चुनी हुई सत्ता काम नहीं कर रही है. सुप्रीम लीडर को गहन सुरक्षा में कहीं रखा गया है, जहां से उनसे संपर्क नहीं हो रहा. इसी बीच राष्ट्रपति पजेश्कियन को सैन्य इकाई आईआरजीसी ने किनारे कर दिया है और सारे महत्वपूर्ण निर्णय वो खुद ही ले रहा है.

इसे भी पढ़ें. ED का बड़ा एक्शन: I-PAC के 3 ठिकानों पर छापे; Mamata Banerjee पर मंडराया संकट?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This