Income Tax Update: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब AI असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ Tax भरना होगा आसान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Income Tax Website Launch: आयकर विभाग ने गुरुवार को अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जिसका उद्देश्य करदाताओं के लिए टैक्स से जुड़ी सेवाओं को अधिक आसान और तेज बनाना है. इस नई वेबसाइट को आधुनिक डिजाइन, बेहतर नेविगेशन और उन्नत तकनीक के साथ तैयार किया गया है, ताकि यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी सेवाएं मिल सकें. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह वेबसाइट पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल है.

एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ बना सबसे बड़ा आकर्षण

नई वेबसाइट का सबसे खास फीचर इसका एआई आधारित असिस्टेंट ‘कर साथी’ है. यह एक स्मार्ट चैटबॉट की तरह काम करता है, जो करदाताओं को टैक्स से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत देने में सक्षम है. करदाता अपने सवाल हिंदी या अंग्रेजी में पूछ सकते हैं और उन्हें तुरंत समाधान मिल सकता है. इससे टैक्स भरने की प्रक्रिया और समझना दोनों आसान हो जाएंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो टैक्स प्रक्रिया में नए हैं.

एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी

नई वेबसाइट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े. इसमें टैक्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं. वेबसाइट में कर कानून और नियम, टैक्स से जुड़ी जानकारी, और ई-सर्विसेज के लिए अलग-अलग लेकिन व्यवस्थित सेक्शन दिए गए हैं, जिससे यूजर आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी हासिल कर सकता है.

स्मार्ट नेविगेशन और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन

नई वेबसाइट में स्मार्ट नेविगेशन और बेहतर इंटरफेस दिया गया है, जिससे यूजर्स को जानकारी ढूंढने में आसानी होगी. डिजाइन को इस तरह बनाया गया है कि यह अधिक जानकारी दिखाने के बावजूद सरल और साफ नजर आए.

इसके साथ ही वेबसाइट को डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट सभी डिवाइस पर आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को कहीं से भी सुविधा मिल सके.

गाइडेंस टूल्स और उपयोगी सेक्शन शामिल

इस वेबसाइट में कई महत्वपूर्ण गाइडेंस टूल्स भी शामिल किए गए हैं, जो करदाताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे. इनमें अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ), अंतरराष्ट्रीय कराधान से जुड़ी जानकारी, टैक्स कैलेंडर, सर्कुलर और नोटिफिकेशन, और इनकम टैक्स प्रावधानों से संबंधित जानकारी शामिल है. इन टूल्स की मदद से यूजर्स को टैक्स से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी.

चौबीसों घंटे सहायता देगा ‘कर साथी’

पिछले महीने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने भी ‘कर साथी’ का जिक्र करते हुए बताया था कि यह एआई आधारित चैटबॉट करदाताओं को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करेगा. इसका मतलब है कि अब यूजर्स किसी भी समय अपने टैक्स से जुड़े सवालों का जवाब पा सकते हैं, जिससे उन्हें दफ्तरों या हेल्पलाइन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़े: क्रेडिट ग्रोथ, बढ़ती चिंता: 13.8% के आंकड़े के पीछे छिपी बड़ी चुनौती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This