ट्रंप ने व्हाइट हाउस को बना दिया स्टेडियम, क्रिस्टियानो के साथ खेला फुटबॉल, जानें क्या है मामला?

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ डिनर किया. इसके कुछ दिनों बाद ट्रंप ने एक AI जनरेटेड भी वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ट्रंप क्रिस्टियानो के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. AI जनरेटेड वीडियो में ट्रंप व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ कीप-अप, हेडर और ड्रिबल करते नजर आ रहे हैं.

ट्रंप ने लिखा रोनाल्डो एक महान व्यक्ति

वीडियो पोस्ट करने के दौरान कैप्शन में ट्रंप ने लिखा कि रोनाल्डो एक महान व्यक्ति हैं. व्हाइट हाउस में उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. वाकई स्मार्ट और शानदार. ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के अंदर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी के साथ फुटबॉल खेलते हुए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो पोस्ट किया. दोनों को ओवल ऑफिस में किक मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि ट्रंप गेंद को रोकने के लिए अपनी एड़ियों पर घूमते हैं और फिर उसे दर्शक की ओर मारते हैं.

44 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है यह वीडियो

यह वीडियो 44 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और दो मिलियन से अधिक लाइक आ चुके हैं. इस पर सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वहीं कुछ यूजर मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह से मैं ट्रम्प को गेंद को सिर से मारने के लिए झुकते हुए देखता हूं. वह इसे और अधिक हास्यास्पद बनाता है. जबकि दूसरे ने कहा कि नफरत करने वाले कहेंगे कि यह एआई है.

सचमुच लगा कि यह कोई मीम पेज है

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई मुझे सचमुच लगा कि यह कोई मीम पेज है. यह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं. हाहा…ट्रंप और रोनाल्डो की मुलाकात सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर के दौरान हुई. अपने भाषण में ट्रंप ने रोनाल्डो का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सबसे छोटा बेटा बैरन पांच बार बैलन डी और पुरस्कार विजेता रोनाल्डो का बहुत बड़ा प्रशंसक है. उन्होंने रोनाल्डो को अपने किशोर बेटे से भी मिलवाया.

इसे भी पढ़ें. सेशन से ज्यादा समय तो लग गया आने में…, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version