अलास्का शिखर सम्मेलन की आलोचना करने वाले सीनेटर मर्फी को ट्रंप ने बताया ‘मूर्ख इंसान’, कहा- ये बेवकूफ लोग…

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अलास्का में हुई बैठक की आलोचना करने पर डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस मर्फी पर जोरदार हमला बोला है. ट्रंप ने मर्फी को ऐसा ‘कमजोर’ व्यक्ति बताया, जो शांति समझौते तक पहुंचने में रुकावट डालने का काम कर रहा है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे में समय में सामने आया है, जब मर्फी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि अलास्का बैठक एक “आपदा” थी और “अमेरिका के लिए शर्मिंदगी” भी. साथ ही उन्होंने ट्रंप पर भी अमेरिका को अपमानित करने का आरोप लगाया था.

मर्फी के बयान पर ट्रंप का पलटवार

मर्फी ने यह भी कहा कि इस बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को “वह सब कुछ मिल गया जो वे चाहते थे. सबसे पहले तो वह बस एक फोटो खिंचवाना चाहते थे. वह दुनिया को यह दिखाना चाहते थे कि उन पर युद्ध अपराधों का कोई असर नहीं है. उन्हें अमेरिका आने का न्योता दिया गया, जबकि आम तौर पर युद्ध अपराधियों को अमेरिका में नहीं बुलाया जाता.”

मर्फी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि “कनेक्टिकट के सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ‘पुतिन को वह सब कुछ मिल गया जो वह चाहते थे.’ भले ही, किसी को अभी तक कुछ नहीं मिला है. लेकिन, हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं.”

हालातों को और भी कठिन बना देते है ये लोग

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने आगे कहा कि “मर्फी एक कमजोर इंसान हैं, जो सोचते हैं कि रूसी राष्ट्रपति का अमेरिका आना उनके लिए फायदेमंद रहा. लेकिन सच्‍चाई तो ये है कि पुतिन के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल था. यह युद्ध अब खत्म हो सकता है, लेकिन क्रिस मर्फी, जॉन बोल्टन और इनके जैसे कुछ और बेवकूफ लोग हालात को और भी कठिन बना देते हैं.”

तीन घंटे तक चली ट्रंप-पुतिन की बैठक

बता दें कि शुक्रवार को अलास्‍का के आर्कटिक वॉरियर कन्वेंशन सेंटर में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई थी. इस बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी मौजूद थे. बैइक के बाद दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि तीन घंटे की बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है. हालांकि रूस यूक्रेन जंग को लेकर अभी किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है और रूस ने यूक्रेन के साथ अभी युद्ध विराम की घोषणा नहीं की है.

इसे भी पढें:-संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत-पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से हुई मौतों पर व्यक्त किया दुख

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version