US Election Campaign: केजरीवाल का ट्रंप पर निशाना, अमेरिका के चुनाव में बंट रही दिल्ली की …रेवड़ी!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Election Campaign: अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है. इसको लेकर यहां के सियासी दल पूरे जोर-शोर के साथ लगे हैं. इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है. क्या डोनाल्ड ट्रंप की वापसी होगी या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की कमान कमला हैरिस के हाथ में होगी, यह देखने वाली बात होगी. लेकिन इससे पहले यहां के चुनावी प्रचार में जनता से भारत की तरह ही लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं.

अमेरिका पहुंच गई दिल्ली की फ्री रेवड़ी

दरअसल, भारत की तरह ही अमेरिका के भी चुनाव में राजनीतिक पार्टियां लोकलुभावने वादे कर रहीं हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह बिजली के दाम घटाएंगे. ट्रंप के इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. केजरीवाल ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा है कि ट्रंप ने बिजली के दाम 50 प्रतिशत तक कम करने की घोषणा की है. दिल्ली की फ्री रेवड़ी अमेरिका पहुंच गई.

50 फीसदी तक घटाएंगे बिजली के दाम

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की है कि वह बिजली के दाम घटाएंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम 12 महीने के अंदर एनर्जी और बिजली के दाम 50 फीसदी घटा देंगे. हम अपनी बिजली क्षमता को तेजी से दोगुना करेंगे. इससे मुद्रास्फीति कम हो जाएगी. अमेरिका और मशिनगन कारखाने बनाने के लिए पृथ्वी पर सबसे अच्छी जगह बन जाएंगे.

अमेरिका में 5 नवंबर को होगा चुनाव

ज्ञात हो कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर 2024 को वोट डाले जाएंगे. टक्कर दो प्रमुख पार्टियों रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच है. 20 जनवरी 2025 को नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से इस बार भी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार हैं. वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version