न्यूयॉर्क में Donald Trump ने की धमाकेदार रैली, स्टेज पर पत्नी संग किया डांस

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए है. यहां रिपब्लिकन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तो डेमोक्रेट्स की ओर से उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस मैदान में हैं. इस बीच, न्यूयॉर्क शहर में डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार रैली की. रैली में ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ नजर आए. रैली के दौरान ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मंच से संबोधन भी दिया और अपने पति के लिए लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान दोनों को स्टेज पर डांस करते हुए भी देखा गया. सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो खूब शेय किया जा रहा है.

पत्नी मेलानिया संग किया डांस

डोनाल्‍ड ट्रंप ने रैली के दौरान न्यूयॉर्क जीतने का दावा किया और कहा, अगर वे सत्ता में लौटे तो न्यूयॉर्क को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएंगे. ट्रंप की रैली के चलते न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर हजारों प्रशंसक उमड़ पड़े. दरअसल, लोगों में ट्रंप के साथ ही तुलसी गबार्ड, एलन मस्क, टकर कार्लसन और हल्क होगन जैसी हस्तियों को देखने का भी उत्साह था, जो ट्रंप की रैली में शामिल हुए. अपने संबोधन में डोनाल्‍ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में न्यूयॉर्क में जीत दर्ज करने की बात कही.

ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने न्यूयॉर्क की तारीफ

उन्होंने न्यूयॉर्क शहर की ऊर्जा की भी तारीफ की और कहा, ‘न्यूयॉर्क में जीत दर्ज करना उनके लिए सम्मान की बात होगी और ये बीते कई दशकों से नहीं हुआ है.’ बता दें कि न्यूयॉर्क शहर डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है. ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने न्यूयॉर्क की तारीफ करते हुए इसे उद्योगों का केंद्र कहा, जहां वित्त, फैशन और मनोरंजन क्षेत्र के लोग एक साथ आते हैं. शहर की चुनौतियों पर बात करते हुए मेलानिया ने कहा कि शहर के लोगों के जीवन मुश्किल हो गए हैं. जीवन की गुणवत्ता घट रही है। अस्थिरता है और व्यवसाय मुश्किल में हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version