भारत पर टैरिफ घटाएंगे ट्रंप, रूस से तेल आयात बंद करने का दावा, पीएम मोदी ने किया सिरे से खारिज!

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब भारत पर लगे टैरिफ घटाने संकेत दिए हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं. भारत के साथ ट्रेड डील पर सवाल में ट्रंप ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वो कम कर सकते हैं. हालांकि भारत ने ट्रंप के साथ सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि रूस से तेल आयात करने के कारण भी भारत पर हाई टैरिफ लगाए गए थे लेकिन अब भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. इसलिए अमेरिका टैरिफ कम करने के बारे में सोच सकता है.

मोदी ने दिलाया है उन्हें आश्वासन

ट्रंप के अनुसार भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण टैरिफ लगाए गए थे. मगर अब उन्होंने (भारत) रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. हम टैरिफ कम करने वाले हैं. ट्रंप का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिलाया है. हालांकि, भारत ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

हम भारत के साथ करने वाले हैं डील

टैरिफ और ट्रेड डील पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ डील करने वाले हैं. यह डील पहले से काफी अलग होगी. अभी भारत के लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आने वाले समय में वो मुझसे फिर से प्यार करने लगेंगे. हम निष्पक्ष डील करेंगे. हम इसके बेहद करीब हैं. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए अगस्त में भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था. ट्रंप का कहना था कि उनका यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में मददगार होगा. मगर अब ट्रंप ने भारत की तरफ नरम रुख अपनाना शुरू कर दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 29 अक्टूबर को कहा कि मैं भारत के साथ व्यापार समझौता कर रहा हूं. एशिया दौरे पर निकले ट्रंप ने साउथ कोरिमा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति के रूप में प्रशंसा की, उनकी नजरों को पिता की तरह बताया, लेकिन यह भी कहा कि पीएम मोदी ऐसे किलर हैं जो बहुत कठोर हैं (टफ एज हेल).

इसे भी पढ़ें. लाल किला ब्लास्ट: सामने आई संदिग्ध की तस्वीर, देखिए बदरपुर में एंट्री का वीडियो

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version