‘मोजतबा खामेनेई 90% खत्म, ईरान की सैन्य ताकत भी तबाह’, ट्रंप के दावे से वैश्विक स्तर पर मची हलचल

US-Iran War: ईरान से चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से हलचल मच गई है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान का शीर्ष सैन्य नेतृत्व लगभग समाप्त हो चुका है और ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई भी 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं. हालांकि फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया और न ही स्वतंत्र स्रोतों से इसकी पुष्टि हुई है.

ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान

ट्रंप ने कहा कि हालिया अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है. उनके अनुसार ईरान की नौसेना, वायुसेना और हवाई सुरक्षा प्रणाली लगभग निष्क्रिय हो चुकी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता मारे जा चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि मोजतबा खामेनेई, जिन्हें उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी माना जा रहा था, अब 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं.

मोजतबा एक हवाई हमले में घायल

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मोजतबा एक हवाई हमले में घायल हुए थे. हालांकि मोजतबा खामेनेई की स्वास्थ्य स्थिति या कथित चोट को लेकर किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत ने पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ईरान पर फिर से नाकाबंदी करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बदले अन्य देशों से 20 प्रतिशत शुल्क लेने का प्रस्ताव रखेगा. उन्होंने कहा कि यह जलमार्ग खुला रहेगा, लेकिन ईरानी जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ट्रंप ने अमेरिका को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग का रक्षक भी बताया.

इसे भी पढ़ें. होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, ईरानी दूतावास को किया तलब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version