‘अब भी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को पाल रहा ईरान!’ विदेश मंत्री Araghchi ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ईरान को घेरते हुए उसे सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने बताया कि ईरान अभी तक यह सार्वजनिक रूप से नहीं कह पाया है कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने पिछले वर्ष Operation Midnight Hammer नामक सैन्य कार्रवाई के तहत ईरान की धरती पर हमला कर उसके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

ईरान दोबारा शुरू न करे अपने परमाणु कार्यक्रम

ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद ईरान को चेतावनी दी गई थी कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू न करे, लेकिन अब भी वह खतरनाक परमाणु महत्वाकांक्षाओं का पीछा कर रहा है. उधर, ईरान ने ट्रंप के आरोपों को खारिज किया है. ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने X पर लिखा कि ईरान किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा. अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया.

मैं कूटनीति के जरिए चाहता हूं समाधान

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मैं कूटनीति के जरिए समाधान चाहता हूं, लेकिन एक बात तय है-मैं दुनिया के नंबर एक आतंक प्रायोजक को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दूंगा. ट्रंप ने अपने भाषण में Peace Through Strength यानी ताकत के जरिए शांति को अपनी विदेश नीति का आधार बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस वर्ष 1 ट्रिलियन डॉलर रक्षा बजट पर खर्च कर रहा है ताकि दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके.

हालिया बातचीत उत्साहजनक

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिकी मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्ताव पर काम चल रहा है, जो दोनों पक्षों की चिंताओं और हितों को संतुलित करेगा. ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी हालिया बातचीत को उत्साहजनक बताया, लेकिन कहा कि ईरान हर संभावित स्थिति के लिए तैयार है.

अमेरिका बना रहा है दबाव

ट्रंप का यह भाषण ऐसे समय आया है, जब ईरान-अमेरिका वार्ता निर्णायक चरण में प्रवेश कर रही है. एक ओर अमेरिका सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर दबाव बना रहा है, दूसरी ओर कूटनीतिक समाधान की भी बात कर रहा है. अब दुनिया की नजर जेनेवा वार्ता पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें. ‘अगर मैं नहीं होता तो पाक PM मर जाते…’, आखिर ट्रंप ने किससे बचाई शहबाज शरीफ की जान

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This