दुश्मन अब तोहफे भेजकर कर रहा सुलह की कोशिश,ट्रंप बाेले- ईरान ने मांगी माफी और पेश किया ‘तेल के टैंकरों’ का नजराना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को लेकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं, वो कभी पीस टॉक की बात कहते हैं तो कभी ईरान को ‘पागल देश’ कहकर भड़का देते हैं. ऐसे ही हाल ही में उन्हाेंने एक ओर दावा किया है कि ईरान दुनिया के सामने पीस ऑफर रिजेक्ट करने का दिखावा कर रहा है लेकिन पर्दे के पीछे डील की भीख मांग रहा है. वहीं, दूसरी ओर ट्रंप ने ईरान के एक तोहफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका को खुश करने के लिए ‘तेल के टैंकरों’ का नजराना भी पेश किया है.

ईरान से माफी के साथ आया तेल : ट्रंप

ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्हें ईरान की तरफ से एक ‘प्रेजेंट’ मिला है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सबसे पहले 8 बड़े तेल के जहाज होर्मुज से भेजे. ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद ईरान ने अपनी किसी पुरानी बात या बयान के लिए माफी मांगी और 2 और तेल के जहाज भेज दिए. इस तरह ईरान ने कुल 10 टैंकर तेल अमेरिका को एक तरह से ‘सरेंडर’ के तौर पर भेंट किया है.

टेबल पर पर्दे के पीछे पक रहा बहुत कुछ

इस खुलासे के दौरान ट्रंप का तंजिया अंदाज में अपनी टीम के निगोशिटर स्टीव विटकॉफ की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘कहीं मैंने ये बात दुनिया के सामने खोलकर आपका निगोशिएशन तो खराब नहीं की’. ट्रंप ने इशारा दिया है कि बातचीत की टेबल पर पर्दे के पीछे बहुत कुछ पक रहा है, जिसे ना अमेरिका पूरी तरह खोल रहा है और ना ही ईरान.

दुश्मन अब तोहफे भेजकर कर रहा सुलह की कोशिश

हालांकि, ट्रंप से माफी मांगने और टैंकर भेजने वाले बयान की ईरान की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में कई डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप का यह दावा ईरान को ‘छोटा’ दिखाने की एक चाल हो सकती है. ट्रंप दिखाना चाहते हैं कि उनकी ‘मैक्सिमम प्रेशर’ नीति काम कर रही है और दुश्मन अब तोहफे भेजकर सुलह की कोशिश कर रहा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version