‘हमारा विशाल बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है!’, डील के बीच ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर रवाना हो चुका है. दोनों देशों के बीच एक नए परमाणु समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच ट्रंप की यह बेहद सख्त चेतावनी सामने आई है. एक टीवी इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान समझौते की शर्तों को नहीं मानता है तो उसे गंभीर सैन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है.

समझौता करना चाहता है ईरान

सैन्य बेड़े की रवानगी और चेतावनी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर रवाना हो चुका है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे (ईरान) समझौता करना चाहते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो यह उनकी बेवकूफी होगी. हमने पहले भी उनके न्यूक्लियर ठिकानों को तबाह किया है और हम देखेंगे कि इस बार हम और क्या नष्ट कर सकते हैं.

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मुलाकात

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब सोमवार को ओमान की मध्यस्थता में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीधी मुलाकात हुई है. उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने बातचीत को सकारात्मक बताया. संकेत दिया कि वार्ता आगे भी जारी रहेगी. एक तरफ जहां कूटनीतिक रास्तों से समाधान निकालने की कोशिश हो रही है.

परमाणु ठिकानों को पूरी तरह करे नियंत्रित

वहीं ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी ने इस बातचीत पर अनिश्चितता के बादल मंडरा दिए हैं. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन और परमाणु ठिकानों को पूरी तरह नियंत्रित करे. ट्रंप प्रशासन ‘मैक्सिमम प्रेशर’ (Maximum Pressure) की नीति अपना रहा है ताकि ईरान को उसकी शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर किया जा सके.

इसे भी पढ़ें. Bharat Express के CMD उपेंद्र राय ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, ₹25 लाख की आर्थिक सहायता

Latest News

UN से ट्रंप को बड़ा झटका! होर्मुज को लेकर प्रस्ताव पर टली वोटिंग, चीन, रूस, फ्रांस ने बहरीन का बिगाड़ा खेल

New Delhi: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी समर्थन वाले एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वोटिंग टल गई...

More Articles Like This

Exit mobile version