यहूदी दानदाताओं से Donald Trump ने किया अहम वादा, बोले- ‘विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोक दी जाएगी, अगर…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होना है. इस बीच, लास वेगास में आयोजित एक कार्यक्रम में यहूदी दानदाताओं से डोनाल्ड ट्रंप ने वादा कर दिया है कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो अमेरिकी विश्वविद्यालयों में यहूदी विरोधी भ्रामक प्रचार होने पर उन विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोक दी जाएगी.

रोकी जाएगी विश्वविद्यालयों की मान्यता और फंडिंग..

एक हजार से ज्यादा यहूदी दानदाताओं के सामने डोनाल्‍ड ट्रंप ने वादा किया कि ‘अमेरिकी कॉलेजों को यहूदी विरोधी भ्रामक प्रचार को बंद करना होगा, वरना उनकी मान्यता और संघीय मदद को रोक दिया जाएगा. उन्‍होंने ये भी वादा किया कि वह आतंकवाद प्रभावित इलाकों जैसे गाजा आदि से आने वाले शरणार्थियों के अमेरिका में बसने पर प्रतिबंध लगाएंगे.  साथ ही हमास समर्थकों को गिरफ्तार कराएंगे, जो तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल होंगे. डोनाल्‍ड ट्रंप का यह बयान बीते दिनों अमेरिका के विश्वविद्यालयों में हुए विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This