ट्रंप की सरेआम हुई बेइज्जती, NBA फाइनल्स में लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग, वीडियो वायरल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: दुनियाभर में सुपर पावर के रूप में मशहूर देश अमेरिका के सबसे ताकतवर शख्स के लिए उसकी ही जनता ने सरेआम हूटिंग की है. दरअसल, सोमवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में NBA फाइनल्स से पहले बड़ा हंगामा देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें भीड़ की नाराजगी का सामना करना पड़ा.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप स्टेडियम में अपनी सीट से मैच देख रहे थे इसी बीच जैसे ही राष्ट्रीय गान के दौरान वह स्क्रीन पर दिखे, दर्शकों ने उन्हें जोर-जोर से बू किया और हूटिंग की. अब यह वीडियो वायरल हो गया है. ट्रंप अभी अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर काम कर रहे हैं और यह पहली बार है जब कोई सीटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति इस बास्केट बॉल लीग के फाइनल में पहुंचा है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version