वेनेजुएला-ईरान के बाद इस देश को निशाना बना रहे ट्रंप, बोले- ‘इसे हासिल करना…’

Must Read

Donald Trump on Cuba : एक बार फिर मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह क्यूबा को किसी रूप में लेने की सोच रहे हैं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर वह चाहें तो क्यूबा के साथ कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनका मानना है कि वह अब बहुत कमज़ोर देश है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया जब क्यूबा में बिजली पूरी तरह से बंद हो गई है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार क्यूबा की 9.6 करोड़ की आबादी वाला देश सोमवार को कुल बिजली गुल हो गया. बता दें कि वहां की बिजली ग्रिड पूरी तरह गिर गई है और लोग अँधेरी रात जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह तेल की आपूर्ति रुक जानें के कारण हुई है. साथ ही फ्यूल नहीं मिलने से जनरेटर भी बंद पड़े हैं.

बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, महीनों से क्यूबा को तेल की बड़ी खेप नहीं मिली है. इसका मुख्य कारण यह है कि अमेरिका ने तेल आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा रखा है. क्‍योंकि पहले क्यूबा को जो तेल वेनेज़ुएला से मिलता था, वह रुक गया है और अब देश को ईंधन नहीं मिल पा रहा है. यही कारण है कि इस देश में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है.

‘मैं चाहे तो उसे आज़ाद कर दूं’- ट्रंप

ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि “मैं सोचता हूं मुझे क्यूबा लेने का सम्मान मिलेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं चाहे तो उसे आज़ाद कर दूं या… जो मैं चाहूं कर सकता हूं.” क्‍योंकि हाल के समय में क्यूबा कमजोर है और अमेरिका इसी स्थिति का लाभ उठाना चाहता है. बता दें कि ट्रंप प्रशासन पहले से ही क्यूबा पर आर्थिक दबाव बना रहा है ताकि वहां की सरकार पर राजनीतिक बदलाव के लिए दबाव पड़े. इस दौरान उनका कहना है कि अगर क्यूबा डील करना चाहता है तो वह जल्दी हो सकता है, खासकर जब अमेरिका ईरान से युद्ध का मामला पहले निपटा लेगा.

क्‍यूबा की स्थिति को लेकर बोले डियाज़ कैनेल

इस मामले को लेकर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ कैनेल ने कहा कि देश को पिछले तीन महीनों में कोई बड़ा ईंधन शिपमेंट नहीं मिला. ऐसे में बिजली प्रभावित होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं और कई जगह रोजमर्रा की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं.

 इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी सीटेटरों ने चीन से आने वाले अवैध वेप्स को लेकर किया आगाह, राष्ट्रीय सुरक्षा का बताया खतरा

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This