‘पुतिन के बारे में चिंता करने की अमेरिका को जरूरत नहीं’, रूस के साथ बढ़ती निकटता को लेकर हो रही आलोचना पर बोले ट्रंप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: यूक्रेन मामले को लेकर रूस के साथ अमेरिका की बढ़ती निकटता को लेकर दुनियाभर में हो रही आलोचनाओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन सामने आया है. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को व्लादिमीर पुतिन के बारे में कम चिंता करनी चाहिए .

बता दें कि बीते शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ तीखी बहस हुई थी. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आलोचना की थी, जिसके बाद से ही इस मामले को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं चल रही है.

सोशल मीडिया पर कही ये बात

इसी बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्‍ट में लिखा कि ‘हमें पुतिन के बारे में चिंता करने में कम समय बिताना चाहिए और अपने देश में प्रवेश करने वाले प्रवासी बलात्कार गिरोहों, ड्रग माफियाओं, हत्यारों और मानसिक संस्थानों से आए लोगों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए, जिससे हमारा हाल यूरोप जैसा न हो जाए.”

ट्रंप को करना पड़ रहा है आलोचना का सामना 

दरअसल, इस समय ट्रंप की रूस के प्रति बढ़ती निकटता ने यूरोप और अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है. ऐसे में डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ‘व्हाइट हाउस क्रेमलिन का हिस्सा बन गया है. ऐसा लग रहा है कि अमेरिका तानाशाहों के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रहा है.’

जेलेंस्की को छोड़ना होगा राष्‍ट्रपति पद

वहीं, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी काफी हद तक उनके समर्थन में आ गई है और शीर्ष अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि मास्को के साथ शांति समझौता सुनिश्चित करने के लिए जेलेंस्की को यूक्रेन का राष्‍ट्रपति पद छोड़ देना चाहिए. इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि “हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो रूस से निपट सके और इस युद्ध को समाप्त कर सके.”

इसे भी पढें:- दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बायोफ्यूल उत्पादक देश के रूप में भारत ने बनाई अपनी पहचान: हरदीप पुरी

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version