मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव और शमा मोहम्मद पर साधा निशाना, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manoj Tiwari: राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों के पास 56 इंच की जीभ होती है और कुछ लोगों के पास 56 इंच का सीना होता है.

‘तेजस्वी यादव की 56 इंच की जीभ’
उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना समाज के लिए काम कर रहा है और 56 इंच की जीभ से कोई अपेक्षा नहीं कर सकते हैं. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं को बाहर कर देना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों का अपमान करती रही है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव अपना परिचय दे रहे हैं. ये ऐसे लोग हैं, जो अपनी लंबी जीब से कुछ भी बोल देते हैं और करते कुछ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इन्हें समय दिया था यह बताएं इन्होंने क्या किया?

विजेताओं और खिलाड़ियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत
वहीं, कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मनोज तिवारी ने बयान दिया है. शमा मोहम्मद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी बातें कहलवाती है. विजेताओं और खिलाड़ियों का अपमान करना कांग्रेस की आदत है.

मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अगर कुछ करना चाहती है तो इस नेता को पार्टी से बाहर करे. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और भारतीय टीम ने भारत के लिए कितना किया है, सबको पता है, लेकिन कांग्रेस हमेशा विजेता लोगों का अपमान करती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version