अमेरिका की अक्ल आयी ठिकानें, ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया महान मित्र

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘महान मित्र’ बताया और कहा कि भारत अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है. बता दें कि भारत में यह जानकारी अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्ट को साझा करते हुए किया.

सोशल मीडिया के जरिए भारत में अमेरिकी दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का घर बताया. इसके साथ ही ये भी कहा कि ‘भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है. यह एक अद्भुत देश है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार भी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के रूप में एक महान मित्र मिला है.’

ट्रंप और पीएम मोदी की हुई बातचीत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कुछ ही समय पहले ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत हुई थी. बता दें कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को गति देने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों के बीच यह बातचीत उस समय हुई जब भारत और अमेरिका के वार्ताकार प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर दो दिन की बातचीत पूरी कर चुके थे.

भारी-भरकम टैरिफ से राहत मिलने की उम्मीद

इस दौरान इस प्रस्तावित व्यापार समझौते से भारत को ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत तक के भारी-भरकम टैरिफ से राहत मिलने की उम्मीद है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि अगस्त में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था, बता दें कि इसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था.

वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए मिलकर करेंगे काम

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को पीएम मोदी ने ‘सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक’ बताया और कहा कि ‘हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की. इसके साथ ही क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.’ बता दें कि पीएम मोदी ने अपने बयान में व्यापार संबंधों का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया.

वॉशिंगटन के रिश्तों में खटास

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, अमेरिका द्वारा पर अगस्त में भारत पर लगाए गए टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्तों में खटास आ गई थी. बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भारत की लगातार आलोचना ने भी संबंधों पर असर डाला था.

भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी

हाल के दिनों में दोनों देशों ने रिश्तों को सुधारने के प्रयास तेज किए हैं. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि फोन वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. इसके साथ ही दोनों ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर मजबूत होने पर संतोष भी व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें :- इथियोपिया में गूंजा ‘वंदे मातरम,’ PM Modi ने कहा- यह भावुक करने वाला पल है

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version