हाई टैरिफ लगाते है ये देश… डोनाल्ट ट्रंप ने चीन के साथ ही भारत को भी दी 100% टैक्स लगाने की धमकी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ की धमकी दी है. उन्‍होंने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है, अर्थात भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर जितना टैक्स लगाता है, उतना ही वो भी भारतीय प्रोडक्ट्स पर लगाएंगे. ट्रंप की बातों का अगले कॉमर्स सेक्रेट्री हावर्ड लुटनिक ने सपोर्ट किया है.

उन्होंने कहा कि रिसिप्रोसिटी ट्रंप सरकार में एक महत्वपूर्ण टॉपिक होगा. ऐसे में आप हमारे साथ जैसा व्यवहार करेंगे, आपको भी वैसे ही व्यवहार की उम्मीद करनी चाहिए. लुटनिक ने कहा कि जो जैसा करेगा, उसके साथ वैसा ही किया जाएगा.

सभी मामलों में टैक्‍स लगाता है भारत

दरअसल, ट्रंप काफी समय से भारत द्वारा कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर “हाई टैरिफ” लगाने का विरोध करते आ रहे हैं. वे इसके जवाब में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कहते हैं. ट्रंप ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि भारत हम पर उच्च टैरिफ लगाता हैं, तो हम भी उन पर लगाएंगे. वे हम पर टैक्स लगाते हैं, हम उन पर लगाएंगे. वे हम पर लगभग सभी मामलों में टैक्स लगाते हैं, और हम उन पर टैक्स नहीं लगाते हैं.’

ट्रंप ने कहा कि अगर भारत हम पर 100 फीसदी टैक्स लगाता है, तो क्या हम उन पर कुछ भी टैक्स न लगाएं? उन्‍होंने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में से हैं, जो कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाते हैं. ऐसे में यदि वे हम पर टैक्स लगाते हैं तो ठीक है, लेकिन अब हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाने जा रहे हैं.

पहले यह दी थी धमकी

हालांकि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे ब्रिक्स करेंसी अपनाने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. बता दें कि ब्रिक्‍स में भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल है, वहीं अमेरिका इस समूह का सदस्‍य नहीं है. दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में इसके कुछ सदस्य देश, खासतौर से रूस और चीन, अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाश रहे हैं या अपनी खुद की ब्रिक्स मुद्रा बना रहे हैं, जिसे लेकर ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी दी थी.

इसे भी पढें:-Ajit Doval के चीन दौरे के बीच ‘ड्रैगन’ का रिएक्शन, बोला- आपसी भरोसा बढ़ाने को तैयार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This