‘टैरिफ मेरा पांचवां पसंदीदा शब्द…’, अमेरिका में टैक्स को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump : एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ और टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कि हाल ही में उन्‍होंने नॉर्थ कैरोलिना में अपने एक संबोधन के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘टैरिफ’ उनका पसंदीदा शब्द था और अब वे इसे अपना पांचवां पसंदीदा शब्द मानते हैं. साथ ही नए साल से उन्होंने लागू होने वाले बड़े टैक्स कट्स का भी ऐलान किया.

इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि ‘मैं पहले कहता था कि टैरिफ मेरा पसंदीदा शब्द है, लेकिन इससे मुझे परेशानी हो गई. लेकिन मेरी इस बात को लेकर मीडिया वालों ने मुझ पर सवाल उठा दिए-धर्म का क्या, भगवान का क्या, परिवार का क्या, पत्नी और बच्चों का क्या? इसलिए अब टैरिफ मेरा पांचवां पसंदीदा शब्द है.’

ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर अपने बयान में ट्रंप ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यही कारण है कि अब वह अपने शब्दों को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं, ताकि अनावश्यक विवाद न खड़े हों.

अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े टैक्स होंगे कट

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अपने भाषण में ट्रंप ने नए साल से देश में लागू होने वाले टैक्स कट्स का जिक्र किया और कहा कि ये अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े टैक्स कट होंगे, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा.

टिप्स पर लगेगा टैक्स

ऐसे में ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि अब टिप्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. बता दें कि उनके इस फैसले से होटल, रेस्तरां और सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को भी टैक्स से छूट दी जाएगी. ट्रंप का कहना है कि इससे मेहनत करने वाले लोगों को सीधा लाभ होगा और काम के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा.

अमेरिका के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत

इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि अब सोशल सिक्योरिटी पर भी टैक्स नहीं लगेगा. इससे अमेरिका के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऐसे में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक नीतियां आम अमेरिकियों की जेब में ज्यादा पैसा छोड़ेंगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी.

इसे भी पढ़ें :- ‘सिर्फ अमेरिका ही मध्यस्थता कर सकता है’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा दावा

Latest News

इजरायल में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पूर्व सेना प्रमुख आइजनकोट से होगा नेतन्याहू का मुकाबला

Tel Aviv: इजरायल में मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 73 लाख लोग अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version