ट्रंप का ऐलान-जर्मनी मे तैनात 5000+ अमेरिकी सैनिकों की होगी वापसी, आगे इससे भी बड़ी होगी कटौती

Must Read

Washington: ईरान से युद्ध में वॉशिंगटन की रणनीति की कमी को उजागर करने वाले जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भडक गए हैं और अब जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 5,000 से भी अधिक की कटौती करने का ऐलान किया है. ट्रंप ने शनिवार को कहा कि जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 5,000 से भी अधिक की कटौती की जाएगी.

ट्रंप ने नहीं दिया कोई स्पष्टीकरण 

इससे पहले, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि जर्मनी से करीब 5,000 सैनिकों को वापस बुलाया जाएगा, लेकिन शनिवार को जब ट्रंप से इस कदम का कारण पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और कहा कि इससे भी बड़ी कटौती की जाएगी. जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब होगा, यूरोपीय देश में तैनात 36,000 अमेरिकी सैनिकों का लगभग सातवां हिस्सा बुलाना.

नेताओं पर तीखा हमला

जर्मनी नाटो का एक अहम सदस्य है. ट्रंप ईरान युद्ध में शामिल होने की नाटो सहयोगियों की अनिच्छा पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर जैसे नेताओं पर तीखा हमला बोला है. वहीं, NATO की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने कहा कि संगठन अमेरिका के साथ मिलकर इस फैसले के पूरे विवरण को समझने की कोशिश कर रहा है.

इस कदम को लेकर स्पष्टता की मांग

नाटो के भीतर इस कदम को लेकर स्पष्टता की मांग बढ़ गई है. ट्रंप ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से कहा, ”हम बड़ी संख्या में कटौती करेंगे और हम 5,000 से कहीं अधिक की कटौती कर रहे हैं.” जर्मनी के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी सैनिकों की संख्या में कटौती संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की इस घोषणा को सहजता से लिया. जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि यूरोप ने अमेरिका के नेतृत्व वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के भीतर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत को समझा है और वह इस दिशा में काम भी कर रहा है.

सेना की तैनाती से अमेरिका को भी फायदा

उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय महाद्वीप में सेना की तैनाती से अमेरिका को भी फायदा होता है. मर्ज ने पिछले हफ्ते ईरान युद्ध की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरानी नेतृत्व द्वारा अमेरिका को ”अपमानित” किया जा रहा है और उन्होंने वॉशिंगटन की रणनीति की कमी को भी उजागर किया. जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब होगा, यूरोपीय देश में तैनात 36,000 अमेरिकी सैनिकों का लगभग सातवां हिस्सा बुलाना.

इसे भी पढ़ें. Bengal Election Result: बिधाननगर मतगणना केंद्र के बाहर बवाल, आपस में भिड़े TMC और BJP के कार्यकर्ता

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This