“न्यूयॉर्क के लोग फ्लोरिडा भाग जाएंगे”, ट्रंप ने जोहरान ममदानी का उड़ाते हुए की भविष्यवाणी

Must Read

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में डेमोक्रेट सोशलिस्ट जोहरान ममदानी की जीत पर तीखा हमला बोला है. इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ममदानी, जिन्हें वे “कम्युनिस्ट” कहते हैं, की जीत के बाद न्यूयॉर्क, कम्युनिस्ट क्यूबा या समाजवादी वेनेजुएला में बदल जाएगा और इसके बाद न्यूयॉर्क के लोगों को फ्लोरिडा भागने पर मजबूर होना पड़ेगा.

अमेरिकी लोगों ने अपनी सरकार पर किया था दावा

ऐसे में डोनाल्‍ड ट्रंप मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि ममदानी की जीत को अमेरिकी संप्रभुता के लिए नुकसानदेह बताया. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि “5 नवंबर, 2024 को अमेरिकी लोगों ने अपनी सरकार पर दावा किया और कहा कि हमने अपनी संप्रभुता बहाल की. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि कल रात हमने न्यूयॉर्क में थोड़ी संप्रभुता खो दी, लेकिन हम इसे संभाल लेंगे.”

इस मामले को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि ममदानी का न्यूयॉर्क के लिए विज़न, डेमोक्रेटिक पार्टी की पूरे अमेरिका के लिए योजना को दर्शाता है. ऐसे में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डेमोक्रेट्स ने देश के सबसे बड़े शहर में एक कम्युनिस्ट को मेयर के रूप में स्थापित किया है.

न्यूयॉर्क कम्युनिस्ट बन जाएगा- ट्रंप

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ममदानी (34) ने अमीरों पर टैक्स बढ़ाकर सरकारी कार्यक्रमों के लिए फंड जुटाने का वादा करने के बाद ‘ग्रेसी मेंशन’ (मेयर का आधिकारिक निवास) की रेस जीती है. इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी दी और कहा कि जब ममदानी के शासन में न्यूयॉर्क “कम्युनिस्ट” बन जाएगा, तो न्यूयॉर्कवासी भागकर फ्लोरिडा में शरण लेंगे और जल्द ही न्यूयॉर्क शहर में कम्युनिज्म से भागने वालों के लिए शरणस्थली बन जाएगा.”

‘’मैं वहां से निकलने की कोशिश कर रहा हूं’’

इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने ये भी कहा कि “वे भागते हैं… आप कहां रहते हैं? न्यूयॉर्क शहर में, लेकिन मैं वहां से निकलने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मैं अब कम्युनिस्ट शासन में नहीं रहना चाहता.” उन्होंने कहा, “जब मैं न्यूयॉर्क छोड़कर व्हाइट हाउस गया था, तो सब ठीक था, सिवाय इसके कि हमें परेशानी के स्पष्ट संकेत मिल रहे थे.

ट्रंप ने ममदानी के भाषण पर दी प्रतिक्रिया

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने मेयर-इलेक्ट के विजय भाषण को “बहुत गुस्से वाला” करार दिया और कहा कि अगर ममदानी वाशिंगटन का सम्मान नहीं करते हैं तो आगे चलकर उनकी सफल होने की किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है. उन्‍होंने ये भी कहा कि “हां, मुझे लगा कि यह बहुत गुस्से वाला भाषण था, क्‍योंकि मुझे गुस्‍सा आया था.

इसे भी पढ़ें :- जिनपिंग की ये ताकत हासिल करना चाहते हैं ट्रंप, कहा- मुझे भी अपनी…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This