भूकंप या किसी परमाणु हथियार का परीक्षण, ईरान में कांपी धरती

Must Read

Earthquake In Iran : इजरायल और ईरान के जंग के बीच शुक्रवार (20 जून, 2025) को ईरान में भूकंप आया. जानकारी के मुताबिक, ईरान-इजरायल ने फिर से एक दूसरे पर हमला किया है. इस हमले को लेकर एक दिन पहले ही तेहरान ने कहा था कि वह खतरे के दौरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं करेगा. बता दें कि यूरोपीय देश दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं.

ईरान की बढ़ी चिंता

बता दें कि युद्ध के दौरान इस भूकंप से अब नई तरह की अटकलें लगनी तेज हो गई हैं,  मुद्दा यह है कि क्या तेहरान ने किसी परमाणु हथियार का परीक्षण किया है. इस हमले ने अब नई चिंता पैदा कर दी है क्योंकि यह मानना है कि यह भूकंप अंतरिक्ष परिसर और मिसाइल परिसर वाले शहर के पास आया है. जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ईरान की सेना की तरफ से संचालित सेमनान अंतरिक्ष केंद्र और सेमनान मिसाइल परिसर यहीं स्थित है.

ईरान में हर साल आते हैं भूकंप 

ईरानी समाचार एजेंसी का कहना है कि इस भूकंप में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही ईरानी जनता को कोई नुकसान हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केवल मामूली क्षति हुई है. बता दें कि संघर्ष ग्रस्त यह देश दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, क्योंकि यह अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय बेल्ट के साथ स्थित है.

जानकारी के दौरान आम तौर पर ईरान में हर साल 2,100 भूकंप आते हैं,  बता दें कि इनमें 15 से 16 की तीव्रता 5.0 या उससे ज़्यादा होती है. ऐसे में 2006 से 2015 के बीच देश में 96,000 भूकंप आए. इसके साथ ही भूकंपीय डेटा से पता चलता है कि भूकंप एक प्राकृतिक घटना थी.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान में नहीं होगी सिंधु जल की बहाल, अमित शाह का जवाब सुनकर शहबाज शरीफ की उड़ी नींद

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This