Earthquake: नेपाल में फिर भूकंप से कांपी धरती, रियेक्टर स्केेल पर 4.3 रही तीव्रता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल में मंगलवार की सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 4.3 रही. इस दौरान गनीमत ये रही कि भूकंप के वजह से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है.

वहीं, राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:33 बजे नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया. जिसका केंद्र काठमांडू से करीब 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अछाम जिले के बटुलासैन क्षेत्र में था.

पहले भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 8 मार्च को भी नेपाल में एक ही दिन तीन जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि, इसमें किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2.35 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र पूर्वी नेपाल के तापलेजंग जिले से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर में तिब्बत की डिंगे काउंटी में था.

इसे भी पढें:-फ्रांसीसी नेता ने वापस मांगी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’, अमेरिका ने सुनाई खरी-खोटी

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This