भारत, अफगानिस्तान व म्यांमार में लगे भूकंप के तेज झटके, काबुल में अधिक तीव्रता के साथ हिली धरती, फैली दहशत

New Delhi: भारत से लेकर अफगानिस्तान तक शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के हिमाचल प्रदेश से लेकर अफगानिस्तान और म्यांमार तक धरती कांप उठी. हालांकि, सबसे तेज झटकों वाला भूकंप अफगानिस्तान में आया. यहां अधिक तीव्रता थी. म्यांमार और हिमाचल प्रदेश के चंबा में तो एक ही दिन में दो बार धरती हिली है. इससे हड़कंप मच गया है. लोगों में दहशत का माहौल है.

नुकसान या जानमाल के नुकसान की संभावना नहीं

राहत की बात है कि इन भूकंपों की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी. इसलिए अभी इन झटकों से किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की संभावना नहीं दिख रही. हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. चंबा में पहला भूकंप आधी रात को आया तो दूसरा आज सुबह आया. चंबा में 1 बजकर 25 मिनट पर पहला भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 थी. यह भूकंप धरती से 15 किलोमीटर अंदर की गहराई पर आया था.

जमीन के करीब 134 KM नीचे भूकंप का केंद्र

इसके बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. म्यांमार में पहला भूकंप 12 बजकर 53 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 ही थी. इसके बाद म्यांमार में सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 134 किलोमीटर नीचे बताया गया है. इस तरह म्यांमार में दो भूकंप के झटकों ने सबको डरा दिया. राहत की बात है कि यहां अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप से लोगों में दहशत

अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसके अलावा अफगानिस्तान में एक और भूकंप की जानकारी सामने आई है. यह भूकंप सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इस भूकंप की गहराई करीब 157 किलोमीटर बताई गई है. भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें. IndiGo Flight: 2.5 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा इंडिगो विमान, बढ़ी यात्रियों के दिल की धड़कने

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version