मक्का में हाजियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्त्र सरकार, टूरिज्म कंपनियों पर कसा शिकंजा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Egypt Government: सऊदी अरब में हज के दौरान अपने नागरिकों की हुई मौतों को लेकर मिस्‍त्र सरकार ने टूरिज्म कंपनियों को जोरदार झटका दिया है. मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने 16 पर्यटन कंपनियों के लाइसेंस को रद्द करने का आदेश दिया है. इन सभी कंपनियों पर आरोप है कि ये मक्का में हो रहे हज यात्रा के लिए यात्रियों को फर्जी तरीके से हज पर भेज रहे थे.

जांच में कई कंपनियों के नाम

बता दें कि मक्का शहर से लगभग 1100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इन सभी में से ज्यादातर लोगों की मौत बढ़ती गर्मी के कारण हुई है. वहीं सभी मृत लोगों में से करीब 658 मिस्र के लोग थे. इन मृतकों में से 630 लोगों ने हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन न करवा कर इन्हीं कंपनियों की मदद से हज यात्रा के लिए गए थे. इसकी खबर मिलते ही जांच की गई और 16 कंपनियों के बारे में पता चला, जिसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा.

लगाया जाएगा सभी पर जुर्माना

दरअसल, इस साल हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और हज का वीजा अनिवार्य किया गया था, बावजूद इसके, कई लोग अवैध रास्ता अपनाते हुए इन कंपनियों का सहारा लिया और हज यात्रा को गए. अब इन पर्यटन कंपनियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में आ गई है. कैबिनेट ने बताया कि इन सभी कंपनियों के मैनेजर को तीर्थयात्रा के लिए लोगों की फर्जी तरीके से मदद करने के लिए सरकारी अभियोजक के ऑफिस भेजने की बात कही है, जहां पर इन सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा. ताकि हज के दौरान मृत लोगों के परिवार को लाभ पहुंचाया जा सके.

कैबिनेट ने आगे कहा कि मिस्र के तीर्थयात्रियों की मौत में बढ़ोतरी इन ट्रैवल कंपनियों के कारण हुई है. इस साल हज यात्रा को लेकर सऊदी सरकार ने काफी कड़ाई की है. हज करने के लिए हज परमिट का होना अनिवार्य है, बिना हज परमिट वाले लोगों के लिए मक्का में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाई गई है

ये भी पढ़ें :- 18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से होगा प्रारंभ, जानिए पहले दिन क्या होगा?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version