‘उन्हें शर्म आनी चाहिए…’, ट्रंप के ‘टैक्स बिल’ को लेकर Elon Musk ने निकाली अपनी भड़ास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elon Musk Slammed Trump Tax Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख और अरबपति उद्यमी एलन मस्क की दोस्ती अब धीरे-धीरे दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है. ट्रंप के सबसे करीबी दोस्त मस्क अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं. मस्क ने एक प्रमुख टैक्स और खर्च बिल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में इस बिल को शर्मनाक बताया है.

ट्रंप के शानदार बिल को बताया घिनौना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट में रिपब्लिकन नेताओं से उस बिल को पास करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने इस बिल को शानदार बताया है. ये बिल संसद के निचले सदन में पास हो चुका है. वहीं, अब इस बिल को लेकर एलन मस्क का बयान सामने आया है. मस्क ने 3 जून को एक्स पर लिखा, “माफ कीजिए, लेकिन अब ये सहन नहीं होता. ये बिल अपमानजनक है. जो लोग इसके पक्ष में वोट दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. आप जानते हैं कि आपने गलत किया है और आप ये बात अच्छी तरह जानते हैं.”

मस्क ने बिजनेस पर ध्यान देने का किया फैसला

एलन मस्क ने पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका से हटने की घोषणा की थी, जिससे सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के साथ विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. मस्क ने अपने बिजनेस पर ध्यान देने का फैसला किया है. अपना पद छोड़ने के बाद मस्क ने पहली बार ट्रंप से सार्वजनिक असहमति जताई है. ट्रंप प्रशासन में मस्क का कार्यकाल 31 मई को खत्म हुआ. हालांकि, इसके बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मस्क हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से मदद करेंगे.

व्हाइट हाउस ने आलोचनाओं को बताया बेबुनियाद

एलन मस्क के इस बयान को व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा “ये बिल आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और हेल्थकेयर से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं. ऐसे में किसी अमीर कारोबारी द्वारा इसे सिर्फ अपने नजरिए से ‘घृणित’ कहना काफी अफसोसजनक है.”

ये भी पढ़ें- लद्दाख में नई रिजर्वेशन पॉलिसी लागू, सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को मिलेगा 85% आरक्षण

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This