Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयरों की कीमत स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के पहले दिन 11% बढ़कर 150 डॉलर हो गई और बाद में बढ़कर लगभग 167 डॉलर तक पहुंच गई, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू 2.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. ऐसे में मस्क शुक्रवार को दुनिया के पहले खरबपति बन गए.
कंपनी के शेयर ने लगाई छलांग
SpaceX के शेयरों की शुरुआती IPO की कीमत 135 से बढ़कर 150 डॉलर होने के बाद मस्क ट्रिलियनेयर बन गए. ऐसे में उनकी मौजूदा नेट वर्थ में SpaceX और क्लीन एनर्जी कंपनी Tesla में उनके शेयर शामिल हैं. मस्क के पास अन्य वेंचर्स में भी हिस्सेदारी है, जिनमें न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी Neuralink और उनके द्वारा शुरू की गई टनल कंपनी ‘The Boring Company’ शामिल हैं.
बता दें कि जनवरी 2021 में Tesla के शेयरों में उछाल के बाद मस्क की नेट वर्थ 185 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी, जिससे वे Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. मस्क ने कहा कि SpaceX पब्लिक हो रही है क्योंकि उसे स्पेस में सैटेलाइट और डेटा सेंटर स्थापित करने और मंगल ग्रह पर लोगों की एक कॉलोनी बसाने के अपने टारगेट को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत है.