US-ईरान के बीच तनाव से हवाई सेवाएं ठप, एयरलाइनों ने रोकीं उड़ानें, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढी मुश्किलें?

New Delhi: ट्रंप द्वारा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य ताकत की तैनाती के बाद से ईरान भडका हुआ है. दोनों के बीच तेजी से बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है. यूरोप की प्रमुख एयरलाइनों केएलएम लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने मिडिल ईस्ट के कई महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. इन गंतव्यों में दुबई, रियाद, दम्माम और तेल अवीव जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

एयरलाइनों की चिंताओं को और बढ़ाया

एयरलाइनों ने यह कदम क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और यात्रियों व क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है. जानकारी के मुताबिक फारस की खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक तैनाती बढ़ने और पूरे क्षेत्र में अस्थिरता के माहौल ने एयरलाइनों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है. एयरलाइनों का कहना है कि वे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर ही सेवाएं बहाल की जाएंगी.

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारी नुकसान होने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका-ईरान टकराव और गहराता है तो मिडिल ईस्ट के हवाई मार्गों पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और वैश्विक एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान होने की आशंका है. उधर, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने उस पर किसी भी तरह का हमला किया तो इसे वह ऑल-आउट वॉर यानी पूर्ण युद्ध मानेगा. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे किसी भी कदम का जवाब बेहद कठोर और व्यापक होगा.

क्षेत्र में अस्थिरता और युद्ध की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा मिडिल ईस्ट में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का मकसद दबाव बनाना है लेकिन इससे क्षेत्र में अस्थिरता और युद्ध की आशंका और गहरी हो गई है. पहले से ही गाजा लाल सागर और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ती बयानबाजी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें. Pro Wrestling League 2026: भारत एक्सप्रेस CMD उपेंद्र राय विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version